गर्मियों में पिएं गन्ने का जूस

0
547

गर्मियां के मौसम में लोग ठंडी चीज़ें पीना पसंद करते हैं। इस मौसम में सबको ठंडी चीज़ें जैसे आइस्क्रीम, लस्सी, कोल्ड्ड्रिंक आदि काफी पसंद आते हैं। ऐसी कई चीज़ें हैं जिन्हें पीने से गर्मियों में राहत तो मिलती है, लेकिन सेहत की दृष्टि से यह चीज़ें सही नहीं मानी जाती। इस मौसम में लोग कुछ खाने से ज्यादा ठंडा पेय पीना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन गर्मियों में गन्ने का रस पीना बाकी सारे विकल्पों से कहीं अधिक बेहतर है। इसे गर्मियों के लिए बेहतर पेय माना जाता है।

गर्मियों में गन्ने का रस पीने के कई फायदे हैं, जो इस प्रकार हैं–

 

summerImage Source: http://www.atlas.com.mt/

इसमें ग्लाइकोलिक एसिड और अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
इसके अलावा गन्ने का रस, गर्मियों में अमृत की तरह है। इससे ना सिर्फ चेहरे के मुंहासे बल्कि दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
यह स्किन हो हाइड्रेट करके चेहरे को जवां बनाए रखता है।
यह शरीर को तपती गर्मी में भी ठंडक देता है।
साथ ही कई तरह की बीमारियों को भी दूर रखता है।
गन्ने का रस पीने से शरीर को भरपूर ऊर्जा प्राप्त होती है।
इसमें काफी कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए यह शरीर को चीनी जितना नुकसान नहीं पहुंचाता।
यह शरीर को डिहाइड्रेशन से दूर रखता है।
गन्ने के रस में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, मैगनीज और पोटैशियम होता है।
यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी को दूर करता है।
इसमें ग्लूकोज़ की मात्रा काफी अधिक होती है। इलेक्ट्रोलाइट और ग्लूकोज़ से एक अच्छा एनर्जी ड्रिंक बनता है।

sugar juiceImage Source: https://eathealthystayhealthy.files.wordpress.com/

इसलिए गर्मियों में गन्ने का रस जरूर पिएं। इससे शरीर को काफी मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है और शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here