हाथ का अंगूठा कटने पर डॉक्टरों ने उसकी जगह लगाया पैर का अंगूठा

0
738
डॉक्टरों

 

कई बार बहुत अजीब सी खबरें पढ़ने को मिलती हैं हाल ही में एक व्यक्ति के हाथ में डॉक्टरों ने उसके पैर का अंगूठा लगा दिया। जी हां, यह अजीब खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, इस खबर में डॉक्टरों के अनोखा इलाज चर्चा का विषय बन गया है। असल में एक व्यक्ति के हाथ का अंगूठा कट गया था और तो डॉक्टरों ने उस व्यक्ति के पैर के अंगूठे को काट कर हाथ में ट्रांसप्लांट कर दिया। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस खबर को।

डॉक्टरोंImage Source:

यह खबर सामने आई है ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा नामक स्थान से। यहां के 27 वर्षीय जैक मिशेल नामक व्यक्ति खेतों में पशुओं की देखभाल का कार्य करता हैं। हाल ही में जब वह पशुओं के साथ खेतों में काम कर रहा था, तो उसके हाथ के अंगूठे पर बैल ने अपना पैर रख दिया, जिसके कारण उसके हाथ का अंगूठा कट गया था। जैक ने अपने अंगूठे को सही कराने के लिए 2 बार ऑपरेशन भी कराया, पर वह सही नहीं हो पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने जैक के अंगूठे को ट्रांसप्लांट करने की सोची। जैक ने शुरू में तो अपनी अनिच्छा जाहिर की पर बाद में वह तैयार हो गया। इसके बाद जैक का ऑपरेशन सिडनी के आई हॉस्पिटल में हुआ और डॉक्टरों ने उसके पैर के अंगूठे को काट कर जैक के ही हाथ के अंगूठे की जगह पर ट्रांसप्लांट कर दिया। प्लास्टिक सर्जन सीन निकलिन ने इस ऑपरेशन को किया। सर्जन सीन निकलिन इस बारे में बताते हुए कहते हैं कि असल में मरीज नहीं चाहते था कि उनके शरीर के एक हिस्से को सही करने के लिए शरीर का दूसरा हिस्सा घायल किया जाए, यही कारण था कि जैक ने इस ऑपरेशन के लिए मना कर दिया था। लेकिन अब वर्तमान में जैक का यह ऑपरेशन सफल हो चुका है। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही जैक सही हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here