61 सालों से नहीं नहाया वर्ल्ड का ये सबसे गंदा इंसान

0
953

दुनियाभर में अजीबोगरीब कारनामे करने वालों की कमी नहीं है। एक ढूंढोगे हजार मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो 61 सालों से नहीं नहाया। इसका नाम अमो हाजी है। वैसे तो यह 81 साल का है। लेकिन इसको पानी से काफी डर लगता है जिसके चलते इसने पानी से ऐसी दूरी बनाई की इसे पीना तक सही नहीं समझता। साथ ही साफ पानी के अलावा उसे ताजा खाने से भी डर लगता है। इसलिए वह सड़े गले मांस को खाता है

Dirtiest-Man-in-the-world1

दरअसल इसके पीछे भी उनका अपना ही एक तर्क है। उनका मानना है की अगर उन्होंने नहाना शुरू किया तो वह बीमार पड़ने लगेंगे। इसलिए उन्होंने अपने लिए इस गंदगी से भरी जिंदगी को चुना है जिसमें वह काफी ज्यादा खुश हैं। जान लें कि यह साउथ ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं। वह पानी से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं साथ ही आराम करने के लिए भी किसी गंदगी जगह को भी ढूंढ कर सोते हैं।

Dirtiest-Man-in-the-world2

हाजी नाम के इस इंसान को ताजा खाना और साफ पानी तो बिल्कुल पसंद नहीं हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की वह जानवरो के मल को पाइप लाइन में डालकर पीता है। बालों को छोटे करने के लिए वह कटवाने की बजाए जला कर छोटा कर देता है। साथ ही सर्दियों से अपने को बचाने के लिए वह हेलमेट का सहारा लेता है। इसका हेलमेट ऐसा है जैसे की कभी युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए जाते थे। वहीं जान लें की यह युवावस्था में पहले ऐसे बिल्कुल नहीं था। इसे साफ सफाई भी पसंद थी। लेकिन जिंदगी में कुछ भावनात्मक परेशानियों के चलते इसने अपने इस जीने के सलीके को बदल लिया। आज वह अपनी इस गंदी जिंदगी से काफी ज्यादा खुश है। जिसके चलते उसे दुनिया का सबसे गंदा इसंना कहा जाता है।

Dirtiest-Man-in-the-world3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here