गुजरात में मिला डायनासोर का अंडा, लोगों समेत वैज्ञानिक भी है हैरान

0
598
डायनासोर

 

डायनासोर के बारे में बहुत सी दंतकथाएं मौजूद हैं, पर हालही में भारत में डायनासोर का अंडा मिलने से लोग हैरान हैं। आपने इस विशालकाय जीव के बारे में अब तक बहुत कुछ पढ़ा या सुना होगा। यह जीव प्राचीनकाल में हुआ करता था। वैज्ञानिको को कई बार इस जीव के प्राचीन अवशेष मिल चुके हैं। इन अवशेषों से यह बात पक्की हो गई है कि यह जीव प्राचीन समय में अस्तित्व में था। डायनासोर नामक इस विशाल जीव से जुड़ा एक मामला हाल ही में देखने को मिला है। आपको बता दें कि गुजरात के एक स्थान पर इस जीव का अंडा मिला है। इस अंडे के मिलने से आम लोगों सहित वैज्ञानिको में भी हैरानी है।

इस स्थान पर मिला है अंडा

डायनासोरImage Source: 

डायनासोर का यह अंडा गुजरात के ही माहीसागर नामक एक जिले से मिला है। इसी प्रकार का एक अन्य अंडा स्थानीय लोगों को मवाड़ा गांव से 10 किमी की दुरी पर स्थित एक अन्य गांव से मिला है। आपको जानकारी दे दें कि माहीसागर जिले का बालासिनोर रायली नामक स्थान विश्व का सबसे बड़ा डायनासोर हेचरी के रूप में विख्यात है। डायनासोर का यह अंडा स्थानीय लोगों को उस समय मिला जब वे एक स्थान पर खुदाई का कार्य कर रहें थे। माहीनगर जिले से जो अंडा प्राप्त हुआ है वह टूटा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस अंडे को अधिकारियों को दे दिया है तथा वे अब इसको भू सर्वेक्षण विभाग को सौपने जा रहें हैं।

अब रिसर्च में इस बात का पता लगाया जायेगा कि डायनासोर का यह अंडा वास्तविक है अथवा नहीं। राययोली जीवाश्म पार्क के अधिकारियों ने उस स्थान का दौरा भी किया जहां यह अंडा प्राप्त हुआ तथा बताया कि घर की नींव खुदवाने के दौरान ही यह अंडा प्राप्त हुआ था। इस प्रकार से डायनासोर के अंडे के मिलने पर आम लोगों सहित वैज्ञानिकों में भी काफी उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here