500 साल पहले हुई मौत, पर आज भी शरीर से बहता है खून..

0
682
रहस्य

रहस्यों से भरी पड़ी इस दुनिया में कुछ रहस्य ऐसे हैं जिनके राज खोलना इतना मुश्किल हो जाता है कि इन रहस्यों को सुलझाने में वैज्ञानिक भी हार मान जाते है। ऐसा ही एक रहस्य छिपा है इस मरी हुई लड़की के शरीर में। सभी को आश्चर्य में डाल देने वाला यह खुलासा बेहद चौकाने वाला है। ये घटना साल 1999 की है जब वैज्ञानिकों को अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से एक 15 साल की लड़की का शव मिला।

रहस्य

वैज्ञानिकों ने जब उस लड़की के शव को वहां से निकाला तब उसकी हालत ऐसी थी जैसे उसकी मौत अभी कुछ दिन पहले ही हुई हो। लेकिन शव की पूरी जांच करने के बाद दावा किया गया था कि लड़की का शव इस ढेर में करीब 500 सालों से दफन पड़ा हुआ थी। तापमान काफी कम होने के कारण लड़की का शरीर, उसके बाल और उसकी त्वचा सब नार्मल थे। उसके शरीर में सोने और चांदी के आभूषणों के साथ कई कीमती कपड़े भी मिले थे।

लेकिन चौका देने वाला मामला तो तब सामने आया जब उसक शरीर के अंदर से ताजा खून मिला। सिर्फ इतना ही नहीं उस खून में टीबी के बैक्टीरिया भी पाए गए थे। इसके बाद इस बात की जांच शुरू की गई कि आखिर 500 साल बाद भी शरीर में टीबी के बैक्टीरिया कैसे जिंदा रह सकते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार इससे पहले कभी भी किसी ममी में इस तरह के बैक्टीरिया नहीं पाए गए थे।

रहस्य

आखिर ये बात सोचन वाली भी थी कि 500 साल बीत जाने के बाद भी इस लड़की की बॉडी इतनी अच्छी स्थिति में कैसी थी उसके बालों में जूएं तक मौजूद थे। इस ममी में ऐसे कई और ऐसे राज छुपे थे जिसका दावा बैज्ञानिक भी कर रहे थें। फिलहाल उसके खून की जांच की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके, कि खून में टीबी के बैक्टीरिया कैसे मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here