बलात्कारियों पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान

0
339

दिन-प्रतिदिन महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों से पूरा देश वाकिफ है। एक तरफ जहां बलात्कार जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं दिल्ली पुलिस है कि अपने आपको हमेशा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर बताती है, लेकिन दिल्ली पुलिस के इन दावों पर लोगों को भरोसा नहीं क्योंकि दिल्ली में महिला अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बी.एस. बस्सी ने एक बड़ा बयान दिया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी का कहना है कि हम देश के कानून में बंधे हैं। अगर हमें देश का कानून और संविधान इजाजत दे तो दिल्ली पुलिस बलात्कारियों को गोली मारने या फांसी देने से नहीं हिचकेगी। बस्सी ने बताया कि आज समाज में 150 से 200 लोग ऐसे हैं जो अश्लील साइटों पर जाकर मूवी देखते हैं और बाद में दो महीने की बच्ची से लेकर 80 साल तक की बुजुर्ग महिला तक के बारे में एक जैसा ही सोचते हैं।

Bhim Sain BassiImage Source: http://i.huffpost.com/

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस सदैव तत्पर थी और हमेशा रहेगी। हमें औरों की तरह घड़ियाली आंसू बहाना नहीं आता है। उन्होंने इसी दौरान दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दिल्ली की जनता के सौभाग्य की बात है कि दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार की बजाए केन्द्र सरकार के अधीन है। उन्हें दिल्ली सरकार से किसी भी प्रकार की किसी सहायता की उम्मीद नहीं है। ना ही वो दिल्ली सरकार की किसी ड्रामेबाजी की चिंता करती है।

उन्होंने कहा कि हम अपराध मुक्त दिल्ली चाहते हैं। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 16 जनवरी 2015 को महिला टैक्सी की शुरूआत की गई थी। जिससे महिलाएं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने बताया कि अब किसी भी शिकायत की पूर्ण जानकारी ऑनलाइन मिलेगी और उसकी जांच की डीटेल भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here