मेकअप करते समय महिला आंखों पर लगा रही थी यह मरा हुआ जीव, बेटी देख कर हुई भयभीत

0
371
daughter get shocked to see her mother applying makeup with a dead animal cover

कभी-कभी हम ऐसी गलतियां कर लेते हैं, जिनके बारे में हम खुद ही अंजान रहते हैं, हाल ही में एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में जानकारी दे रहें हैं, जिसको पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। आपको इस घटना को पढ़कर यह जानने को मिलेगा कि हम अनजाने में कैसे-कैसे कार्यों कर देते हैं।

यह घटना महिलाओं के मेकअप से जुड़ी है। मेकअप करने वाली महिलाएं वैसे तो काफी एक्सपर्ट होती हैं, पर जब बात आंखों पर आईलैश लगाने की आती है तो बड़े-बड़े एक्सपर्ट के भी पसीने छूटते दिखाई पड़ते हैं। असल में आंखों पर आईलैश लगाने के लिए काफी समय सब्र की जरूरत होती है, तब ही मेकअप के इस कार्य में आप महारत हासिल कर पाएंगे।

daughter get shocked to see her mother applying makeup with a dead animalimage source:

यह घटना भी एक ऐसी महिला से जुड़ी है, जो अपने आप ही अपनी आंखों पर आईलैश लगाने की कोशिश कर रही थी, पर काफी कोशिश करने के बाद भी यह महिला सफल नहीं हो पा रही थी, इसलिए महिला ने अपनी मदद के लिए बेटी को आवाज लगाई। जब महिला की बेटी अपनी मां के पास आई, तो जैसे उसकी नजर मेकअप टेबल पर गई।

मेकअप टेबल पर रखी चीज को देखकर उसकी चीख निकल गई। बेटी ने देखा कि उसकी मां आईलैश के स्थान पर मरी हुई मक्खी को अपनी आंखों पर लगाने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद महिला को यह अहसास हुआ कि आंखों का मेकअप करने के लिए उसने अपने चश्मे को हटा दिया था और सही से दिखाई न पड़ने की वजह से उससे यह गलती हुई थी।

महिला की लड़की ने इस किस्से को ट्विटर पर भी शेयर किया, जिसके बाद लड़की के ट्वीट को 17 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया। इस प्रकार से महिला की आंखों की रोशनी कम होने के कारण यह घटना घटी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here