तूफान के बाद आसमान से नीचे गिरे खतरनाक समुद्री जीव, लोग दहशत में

0
1176
समुद्री जीव

वैसे तो आसमान से पानी ही बरसता है, पर हालही में आकाश से ऑक्टोपस, स्टारफिश जैसे कई समुद्री जीव नीचे गिरे तो लोग हैरान रह गए। यह घटना हालही में आए एक तूफान के बाद चीन में घटित हुई। आपको बता दें कि चीन के तटीय शहर किंगडाओ में यह घटना घटित हुई है। यहां आकाश से एकाएक खतरनाक समुद्री जीव नीचे गिरने लगें। जिनमें ऑक्टोपस, स्टारफिश समेत कई अन्य खतरनाक जीव भी थे। इस प्रकार के जीवों को देखकर लोग हैरान रह गए। इस खबर की पुष्टि शहर की स्थानीय पुलिस ने भी की है। साथ ही चीन के मौसम विभाग ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

क्या कहता है चीन का मौसम विभाग –

क्या कहता है चीन का मौसम विभागImage source:

इस खबर के बारे में चीन के मौसम विभाग ने बताया कि “इस प्रकार के खतरनाक समुद्री जीवों की बारिश होने के पीछे की वजह एक भयानक तूफान है। इस तूफान के चक्रवात ने अपने आसपास के समुद्र से पानी को अपने साथ उठा लिया। इस पानी में समुद्री जीव भी थे। बाद में जब तूफान शांत हुआ तो ये जीव नीचे गिरने लगे। तूफान की शक्ति का पता आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इसने ऑक्टोपस जैसे भारी जीव को भी उठा लिया था।”

इन स्थानों पर हुई जीवों की बारिश –

इन स्थानों पर हुई जीवों की बारिशImage source:

आसमान से समुद्री जीवों के बरसने की घटना पहले भी सामने आती रहीं हैं। इसी क्रम में हम यहां आपको कुछ स्थानों के बारे में बता रहें हैं। सन 2008 में भारत के केरल शहर में एक दिन के लिए मछलियों की बारिश हुई थी। इसके बाद 2017 में मैक्सिको में भी आसमान से मछलियां बरसने की घटना घटी थी। 1976 में कैलीफोर्निया के सैन लुईस में 2 दिन लगातार आसमान से काले पक्षी तथा कबूतर नीचे गिरे थे। इसी प्रकार से 1974 में ऑस्ट्रेलिया के गोलबर्न में आकाश से मकड़ियां बरसी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here