जानें आखिर महिला की चप्पल देख क्यों भागने पर मजबूर हुए मगरमच्छ

0
517

हमारे आस-पास आए दिन ऐसी घटनाएं होती है, जो कि अजब-गजब होने के कारण सुर्खियों में बन जाती है। ऐसी ही एक खबर कैनबेरा से आ रही हैं, जहां पर एक महिला सैर पर आई थीं, महिला अपने साथ अपने कुत्ते को भी लेकर आई थी, लेकिन इस दौरान एक मगरमच्छ के सामने आते ही महिला ने कुछ ऐसा किया कि मगरमच्छ डर कर फौरन वहां से भाग गया। यह घटना ऑस्ट्रेलिया में स्थित ककाडू नेशनल पार्क में घटी है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। हम जानते हैं कि आप भी इस खबर को सुनकर हैरान हो गए होंगे।

दरअसल पार्क में एक झील भी थी, इसी झील में कुछ मगरमच्छ भी रहते थे। इस पार्क में घुमने वाले लोग अक्सर झील के किनारे खड़े होकर मगरमच्छों को देखते हैं। ठीक और लोगों की तरह यह महिला भी अपने कुत्ते के साथ खड़ी हुई थी। अचानक दो मगरमच्छ महिला और उसके कुत्ते की तरफ बढ़ने लगे। मगरमच्छों को अपनी तरफ बढ़ता हुआ देख महिला ने हिम्मत से काम लिया और बिल्कुल भी नहीं घबराई और ना ही उसने वहां से भागने की कोशिश की। जब मगरमच्छ काफी करीब आ गए तो महिला ने अपनी चप्पल उतारी और मगरमच्छों को चेतावनी दे डाली। महिला की इस हिम्मत को देखकर मगरमच्छ उल्टे पांव लौट गए।

crocodile-runs-away-seeing-the-slippers-of-this-woman-1Image Source:

महिला की इस हिम्मत को देखकर आस-पास के लोगों ने महिला की बहादुरी की दात दी। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जिसके बाद यह वीडियो सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here