समुद्र से निकले एलियन जैसे जीव, दुनिया में फैली सनसनी

0
732

समुद्र के अंदर बहुत कुछ ऐसा छुपा हुआ है जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं और यह बात तब साबित हो गई जब रूस के समुद्र में एक मछुआरे को एलियन जैसे कई जीव मिले। ये जीव कुछ इस प्रकार के थे, जिनको आज से पहले कभी नहीं देखा गया था, इसलिए बहुत से जीव वैज्ञानिक इनको देख कर काफी चकित है। यह घटना रूस की है और रूस के समुद्र में कुछ इस प्रकार के जीव वहां के मछुआरे को मिले हैं, जिनको देख कर वह खुद भी चकित और हैरान है। असल में ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि इस प्रकार के जीवों को आज से पहले कभी नहीं देखा गया है।

roman-fedortsov1Image Source:

रूस के जिस मछुआरे को यह जीव मिले हैं, उसका नाम Roman Fedortsov है। इस मछुआरे ने समुद्री घोस्ट शार्क से लेकर समुद्री मकड़ी तक का शिकार किया है, पर इस बार जो जीव इस मछुआरे को मिले हैं, वह आज से पहले कभी देखें ही नहीं गए हैं, इसलिए इन जीवों को देख कर सभी लोग चकित हैं। Roman नामक इस मछुआरे ने इन जीवों की तस्वीरों को ट्विटर पर डाल दिया है, जिसके बाद में यह तस्वीर दुनियाभर में वायरल हो गई है। Roman ने इन जीवों के बारे में कहा कि बहुत से जीव इतने खतरनाक हैं कि उनको दोबारा छूने से डर लगता है। Roman का समुद्र से जीव निकालने का यह कार्य बहुत ही खतरनाक है, पर वे इसको बेहद दिलचस्प मानते हैं और वे इस प्रकार के जीवों को पकड़कर फिर से छोड़ना नहीं चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here