यहां बिना शादी के साथ रहते हैं कपल, जानिये भारत के इस स्थान के बारे में

0
748
शादी

 

अपने देश में किसी से अफेयर करना हमारी संस्कृति के विरुद्ध माना जाता है। मगर अपने देश में एक ऐसी जगह है जहां लोग बिना शादी के ही साथ रहते हैं। जी हां, आज हम आपको अपने देश के एक ऐसे स्थान के बारे में जानकारी दे रहें हैं जहां पर लोग बिना शादी के ही साथ में रहते हैं। वर्तमान में भारतीय समाज में जहां शादी के पहले लड़के-लड़की का साथ रहनासही नहीं माना जाता है वहीं भारत में एक ऐसा स्थान भी है जहां लड़के-लड़कियां साथ में रहते हैं वो भी बिना शादी के।

शादीImage Source:

आपको हम बता दें कि यह इलाका राजस्थान में अंतर्गत आते उदयपुर का “नयावासा” नामक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में “गरासिया जनजाति” के लोग निवास करते हैं। इन लोगों के यहां “दापा” नामक प्रथा चलती है। इस प्रथा को 2 दिन तक चलाया जाता है। इन 2 दिनों में यहां के लोग अपना जीवन साथी खुद ही चुनते हैं। इन लोगों पर इनके समाज का यह दवाब नहीं होता है कि वे अपने जीवन साथी से विवाह करने के बाद ही साथ रह पाएंगे। यहां के निवासी बिना विवाह के साथ रह सकते हैं। मगर शर्त यह है कि इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाना होता है। बिना शादी किये यहां के लोग बच्चे भी पैदा कर लेते हैं। कई बार बुढेपन की उम्र में यह जोड़े शादी करते है। इस प्रकार की शादी में उनके पैदा किये बच्चे भी शामिल होते हैं। इस तरह की शादी में यह फायदा होता है कि यदि वर्तमान जीवन साथी से बच्चे नहीं हो रहें हैं तो उसे किसी अन्य जीवन साथी को चुनने की पूरी छूट होती है। देखा जाएं तो आदिवासी समाज शहरी इलाके से कहीं ज्यादा आगे हैं क्योंकि यहां पर लड़के तथा लड़की दोनों को बराबरी का अधिकार दिया गया है। यहां पर सिर्फ लड़का ही नहीं बल्कि लड़की भी अपनी मनपसंद का लड़का खोज सकती है। इस प्रकार से भारत के इस स्थान में लड़का और लड़की बिना शादी किये जीवन भर साथ रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here