इस लड़की की आंखों से निकलते हैं तांबे के टुकड़ों के साथ नाखून

0
481

हमारे शरीर की सबसे कोमल चीज होती है हमारी आखें..जिस पर बाहरी चीजों का प्रभाव तेजी से होने से वो जल्द ही इन्फेक्शन के घेरे में पड़ जाती है। यदि उसमें बाहरी कण अंदर चले जाएं तो असहनीय दर्द सा प्रतीत होता है। पर यदि आंखों के अंदर से गंदगी की जगह कुछ ऐसी अजीब सी चीजें निकलने लगे तो उसके लिए आप क्या कहेगें। जी हां हम बात कर रहें हैं एक ऐसी खतरनाक बीमारी की जिस में आंखों के अंदर से कीचड़ नहीं बल्कि लोहे-तांबे के टुकड़े निकल रहें हैं।

यह अजीब मामला है बेगूसराय के खड़गचक नामक जगह का जहां पर विजय महतो नामक व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री मीरा एक गंभीर बीमारी का शिकार हुई है।

girls-eye-coming-out-copper-pieces1Image Source:

मीरा की आंखों से अंदर की गंदगी की जगह निकल रहे हैं लकड़ी और तांबे के टुकड़े। जो उसके लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी है। जिसका इलाज करने वाले डॉक्टर्स भी अपना हाथ खड़े कर चुके है। कई जगहों से इलाज करवाने के बाद भी इसका परिणाम ना के बराबर मिलने से परिजन थक हारकर खुद को बेबस मान रहे हैं।

बताया जाता है कि इस गंभीर बीमारी से ग्रस्त लड़की मीरा को कुछ दिन पहले आंखों में दर्द की अनुभूति हुई। जिसे डॉक्टरों के परामर्शानुसार जांच कराने के बाद दवाइयां ली गई लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। फिर अचानक एक दिन आंखों के अंदर से कभी माचिस की लकड़ी के टुकड़े, तो कभी नाखून, अगरबत्ती की लकड़ी, धूप की लकड़ी, नीम की लकड़ी के टुकड़े, तांबे के तार के टुकड़े, आदि निकलना शुरू हो गये।
कई तरह के इलाज होने के बाद भी इसका परिणाम ना के बराबर होने से उसे वहां के लोग इसे दैविक प्रकोप मान रहे हैं। तो कुछ लोग झाड़ फूंक कराने की सलाह दे रहें है। पर यह बीमारी आगे क्या रूप लेती है इसके बारें में ना तो डॉक्टर बता पा रहे है। ना तो उसे कोई सहायता दी जा रही है, जिससे कि वह इस बीमारी का लंबा इलाज करा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here