कांग्रेस का ये कैसा पलटवार ? शौचालय को दे डाला ‘ऋषि कपूर’ का नाम!

0
347

कांग्रेस को लेकर किए गये ऋषि कपूर के ट्विट्स ने कांग्रेस के अंदर खलबली मचाकर रख रखी है। जिसके बाद से वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गये हैं और आए दिन उन्हें अब विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं आज हम आपको इसी विरोध प्रदर्शन से जुडे़, कांग्रेस के ऐसे पलटवार के बारे में बताएंगे। जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे।

ऋषि कपूर के ट्विट्स से कांग्रेस बौखलाइ हुई थी। जिसके चलेत ऋषि कपूर को कई बार कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ा। लेकिन अब वहीं कांग्रेस ने अपने विरोध को जताने का एक नया तरीका निकाला है। आपको जानकर हैरानी होगी की उन्होंने शौचालय को ही ऋषि कपूर का नाम दे डाला। इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये नाम बहादुरगंध के शिवाजी पार्क के पास नगर निगम के जरिए बनाए गये सुलभ शौचालय को दिया है। ऋषि कपूर के इन ट्विट का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि गांधी परिवार की वजह से ही देश इतना तरक्की कर रहा है। ऐसे में ऋषि कपूर की ये मांग काफी शर्मनाक है।

rishi-kapooor (1)Image Source :https://2.bp.blogspot.com/

जैसा की आप सभी अच्छे से वाकिफ हैं कि ऋषि कपूर ने ट्विट के जरिए हाल ही में ये सवाल उठाया था कि- “क्यों नहीं फिल्म अभिनेताओं और क्रिकेटरों के नाम पर देश की सड़कों, पुलों और एयरपोर्ट के नाम रखे जाते हैं?” उन्होंने मांग करते हुए कहा कि “गांधी परिवार पर कांग्रेस के रखे नामों को बदला जाए। बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेरआडी टाटा के नाम पर रखें।” वहीं उन्होंने ये भी कहा कि “अगर दिल्ली में सड़कों के नाम बदले जा सकते हैं तो कांग्रेस प्रॉपर्टी के नाम क्यों नहीं बदल सकते? मैच चंडीगढ़ में था, वहां भी राजीव गांधी का नाम?” जान लें की ऋषि कपूर के कई ऐसे ट्विट पर कांग्रेस भड़की हुई थी। जिसके चलते उसने इन ट्विट्स को आड़े हाथ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here