सी.एम आदित्यनाथ आज अयोध्या में मनाएंगे दिवाली, लाखों दीयों से रोशन होगा सरयू तट

0
326
CM Adityanath will celebrate Diwali today at Ayodhya, million of diyas will be illuminated on Sarayu coast cover

आज का दिन प्रभू श्रीराम का जन्मस्थल रही अयोध्या नगरी के लिए बहुत ख़ास हैं। आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यहां कुछ ऐसा करने जा रहें हैं जिससे विश्व रिकॉर्ड बनने की सम्भावना हैं। आपको बता दें कि इस वर्ष सीएम आदित्यनाथ ने अपनी दीपावली अयोध्या में मनाने का फैसला किया हैं।

देखा जाए तो इस प्रकार का आयोजन अयोध्या में पहली बार हो रहा हैं। इस अवसर पर राम घाट पार्क से सरयू तक पड़ने वाले 9 घाटों पर 1.71 लाख दीयों को प्रज्जवलित किया जायेगा। इस ख़ास आयोजन की तैयारियां अयोध्या में कई दिन पहले से शुरू हो गई थी। इसके मद्देनजर माना जा रहा हैं कि यहां पर एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना हैं।

आज यानि छोटी दीपावली की शाम सरयू तट पर 1.71 लाख दीयों को प्रज्जवलित किया जायेगा। इन सभी दीयों में करीब 4 हजार लीटर तिल का तेल लगेगा। इस प्रकार देखा जाये तो यह आयोजन अपने आप में एक सबसे बड़ा रिकॉर्ड साबित हो सकता हैं जहां एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में दिए जलाये जायेंगे। आपको बता दें कि इस तरह का पहला रिकॉर्ड “बाबा राम रहीम” के नाम पर था। उन्होंने 23 सितंबर 2016 को सिरसा के अपने डेरे में एक कार्यक्रम के दौरान डेढ़ लाख दिए जलाये थे।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ इस समारोह के लिए आज दोपहर तक हैलीकॉप्टर की सहायता से गोरखपुर से फैजाबाद पहुंच जायेंगे। इसके बाद फैजाबाद से अयोध्या का सफर योगी कार से पूरा करेंगे। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी लखनऊ से अयोध्या पहुंचेंगे।

अयोध्या पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ तथा राम नाईक सरयू की आरती करेंगे तथा इसके बाद 6 बजे से 6:30 बजे तक सभी 1.71 लाख दीयों को प्रज्जवलित कर दिया जायेगा। सरयू तट पर 1.71 लाख दीयों को जलाने के लिए अवध यूनिवर्सिटी से 5 हजार विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here