157 सालों से बिना रुके चलने वाली घड़ी होगी बंद

0
352

दुनिया की कभी न रुकने वाली घड़ी अब जल्द ही रुकने जा रही है। इस घड़ी की आवाज वर्षों तक लोगों को सही समय बताती आई है। इस घड़ी ने दुनिया के बदलते समय के कई दौरों को देखा है। वर्षों से लंदन की शान के रूप में जानी जाने वाली बिग बेन को अब कई महीनों तक बंद किया जाने वाला है।

पूरी दुनिया से लोग जब भी लंदन के टूर पर जाते हैं तो वह 157 वर्षों से चलने वाली बिग बेन को भी देखने जाते हैं। इस घड़ी को 1856 में बनाया गया था। इसका टावर 315 फुट ऊंचा बनाया गया है। वर्षों से लगातार चलने वाली इस घड़ी को अब कुछ महीनों के लिए बंद किया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जो 157 वर्षों से लगातार चलने वाली इस विश्वप्रसिद्ध घड़ी को बंद किया जाने वाला है तो आपको बता दें कि दरअसल इस घड़ी को टेक्निकल अपडेशन के लिए बंद किया जा रहा है। वहीं इस घड़ी के टावर की चिनाई और इसके छत की भी मरम्मत की जानी है।

London-Elizabeth-Tower-Clock-Big-BenImage Source : http://www.obelisktours.com/

इसके अलावा इस घड़ी के आगे के हिस्सों को दोबारा से पहले जैसा करने और उसको मूल रंग प्रदान करने का भी काम किया जाना है। इसके साथ ही 334 सीढ़ियों वाले इस टावर में लिफ्ट बनाने की भी योजना है। आपको बता दें कि इस घड़ी को बनाने में तेरह वर्षों का समय लगा था। साल 2012 में क्वीन एलिजाबेथ के सम्मान में इस टावर को भी एलिजाबेथ टावर का नाम दिया गया था। मरम्मत की यह परियोजना तीन साल की है, लेकिन इस घड़ी को तीन सालों तक के लिए बंद नहीं किया जाएगा। जरूरी काम करने के बाद इस घड़ी को दोबारा जल्द ही चला दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here