बेटे के प्यार में क्रिस गेल ने बीच में छोड़ा आईपीएल

0
411

आईपीएल मैच बेशक चल रहे हों, लेकिन ये आईपीएल क्रिस गेल के लिए उनको मिली खुशखबरी के आगे काफी फीके हैं। जिसके चलते वह आईपीएल को बीच में ही छोड़कर अपने स्वदेश लौट रहे हैं। वैसे उनका लौटना भी लाजमी ही है, आखिर बात जो इतनी बड़ी है। असल में बात यह है कि क्रिस गेल ‘पापा’ बन गये हैं। उनकी गर्लफ्रेंड और पार्टनर नताशा बैरिज ने एक बेटे को जन्म दिया है।

यह जानकारी मिलते ही क्रिस अपने आपको खुशी के मारे रोक नहीं पाए और आनन-फानन में आईपीएल को बीच में ही छोड़कर अपने बेटे से मिलने घर की ओर चल पड़े। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘I’m on my way, baby’। यह तस्वीर उनके वेस्टइंडीज जाते वक्त की है। जिसमें वह फ्लाइट में बैठे हुए दिख रहे हैं।

gaylImage Source :https://www.instagram.com/

जब क्रिस गेल अपने बेटे से मिलने स्वदेश लौट गये हैं तो ऐसे में साफ हो गया है कि अब वह आरसी बैंगलुरू का मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला अगला मैच नहीं खेलेंगे। वहीं इस बात की पुष्टि आरसीबी के ही एक युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने की है। उन्होंने मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया कि क्रिस गेल के बेटा हुआ है। यह उनका और नताशा का पहला बच्चा है। इसलिए वह अपने बेटे से मिलने अपने परिवार के पास चले गये हैं। बता दें कि सरफराज भी क्रिस गेल के बेटे जैसे ही हैं। उन्होंने ही इस बात को सबके सामने बताया है। गेल और सरफराज दोनों ही आरसीबी के लिए खेलते हैं। दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा है। वहीं गेल खुद भी कई बार बोल चुके हैं कि सरफराज उनके बेटे जैसा है। ऐसे में दिलचस्प बात तो यह है कि क्रिस गेल के पापा बनने की खबर खुद क्रिस गेल के बेटे ने ही सबके साथ साझा की है।

Sarfaraz-20-04-2016-1461136506_storyimageImage Source :http://images.livehindustan.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here