चौधरी रहमत अली ने किया था “पाकिस्तान” शब्द का निर्माण, जानें इसकी फुलफार्म

0
1240
चौधरी रहमत अली

पाकिस्तान के बारे में आप जानते ही होंगे, पर क्या आप उस व्यक्ति के बारे में जानते हैं जिसने इस शब्द का इजात किया था। क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान शब्द की फुलफॉर्म आखिर क्या है। आज हम आपको इन सवालों के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। पाकिस्तान शब्द से भारत के लोग बहुत अच्छे से वाकिफ हैं। अक्सर पाकिस्तान की ओर से किये जाने वाले सीजफायर उल्लंघन की खबरें न्यूज़ पेपर्स में आती रहती हैं।

इन घटनाओं में भारत तथा पाकिस्तान की सीमावर्ती गावों में निवास करने वाले लोगो को काफी हानि पहुँचती है। कई घटनाओं में लोग मारे भी जाते हैं। पाकिस्तान से भारत के कई युद्ध भी हो चुके हैं और इन सभी युद्धों में पाकिस्तान को भारत ने शिकस्त दी है। आज के लोग मुहम्मद अली जिन्ना को वर्तमान पाकिस्तान का पिता तथा निर्माता मानते हैं लेकिन बहुत कम लोग उस शख्स से वाकिफ नहीं है जिसने पाकिस्तान शब्द की रचना की थी। आइये जानते हैं इस शख्स के बारे में।

चौधरी रहमत अली थे “पाकिस्तान” शब्द के निर्माता –

चौधरी रहमत अली थे "पाकिस्तान" शब्द के निर्माता Image source:

आपको सबसे पहले यह बता दें कि दुनिया को सबसे पहले “पाकिस्तान” शब्द का पता 28 जनवरी 1933 को चला था। इस शब्द को न तो अल्लामा इकबाल ने ईजाद किया था और न ही मुहम्मद अली जिन्ना ने। इस शब्द के रचियता थे “चौधरी रहमत अली”, इन्होंने ने ही इस शब्द को इजात किया था। चौधरी रहमत अली की प्रारंभिक शिक्षा मुस्लिम दीन  के अनुसार हुई थी। जिसकी वजह से उनके मन पर मुस्लिम थ्योरी की गहरी छाप पड़ी थी। इसी कारण उनके विचार मुस्लिम समर्थित थे। बाद में उन्होंने इंग्लैंड में कानून का अध्ययन किया। 28 जनवरी 1933 को रहमत अली ने “Now Or Never” नामक एक पत्रिका की शुरुआत की। यही वह किताब थी जिसमें पहली बार पाकिस्तान शब्द का उल्लेख किया गया था। इसके बाद में 1 अगस्त 1933 को रहमत अली ने “पाकिस्तान” नामक एक साप्ताहिक पत्रिका का भी आरम्भ किया।

यह है PAKISTAN शब्द की फुलफॉर्म –

यह है PAKISTAN शब्द की फुलफॉर्म Image source:

आपको बता दें कि चौधरी रहमत अली वास्तव में “सेपरेट मुस्लिम नेशन” की थ्योरी को मानने वाले व्यक्ति थे। रहमत अली ने 1933 में “पाकिस्तान नेशनल मूवमेंट” की शुरुआत की थी। अपनी साप्ताहिक पत्रिका में रहमत अली ने लोगों को पाकिस्तान का सही अर्थ समझाने के लिए इस शब्द की फुलफॉर्म भी लिखी है। आइये अब आपको बताते हैं रहमत अली के अनुसार पाकिस्तान की फुलफॉर्म क्या थी।

P- Punjab

A- Afghania (North-West Frontier Province)

K- Kashmir

S- Sindh

Tan- BALOCHISTAN |

इस प्रकार से ऊपर लिखे छोटे मोटे भागों को मिलाकर पाकिस्तान नामक अलग देश का सपना रहमत अली ने देखा था। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि ऊपर की फुलफॉर्म में K अक्षर कश्मीर प्रदेश के लिए इस्तेमाल किया हुआ है जोकि भारत में है। यही कारण है कि वर्षों से पाकिस्तान के लिए कश्मीर को कब्जाने की मंशा से कई हथकंडे अपनाए जाते रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here