चीनी लोग हो रहे हैं पहले से ज्यादा लम्बे और तंदरुस्त

0
365

चीन में एक सर्वेक्षण हुआ है, जिसके अनुसार चीनी लोग अब पहले से ज्यादा लम्बे और मोटे हो रहे हैं। यह सब जानते ही हैं कि चीनी लोग ज्यादा लम्बे नहीं होते, लेकिन इस सर्वे से यह साफ़ हो गया है कि अब चीनी लोगों की लम्बाई बढ़ रही है। सर्वे के अनुसार यह यहां के लोगों की समृद्धि का संकेत है।

आधिकारिक अध्ययन के मुताबिक शारीरिक तंदुरुस्ती के लिहाज से चीन हर तरह से तरक्की कर रहा है। शिक्षा मंत्रालय, विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय सहित अन्य आठ विभागों की ओर से कराया गया यह संयुक्त अध्ययन शारीरिक आकार, शारीरिक प्रदर्शन और सम्पूर्ण सेहत जैसे तथ्यों पर केंद्रित है।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ स्पोर्ट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 32.7 फीसदी वयस्क सामान्य से ज्यादा वजन वाले हैं। 2010 के सर्वे की तुलना में 0.6 फीसदी का इजाफा है। इस रिपोर्ट को बॉडी मास इंडेक्स के आधार पर तैयार किया गया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कुल 41.6 फीसदी बुजुर्गों का वजन सामान्य से ज्यादा है। यह इससे पहले के अध्ययन की तुलना में 1.8 प्रतिशत ज्यादा है।

चीन में महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक बेहतर हालत में हैं। यहां 91.9 फीसदी महिलाएं और 89.9 फीसदी पुरुष तंदरुस्त हैं। इसके अलावा चीनी लड़कों की लम्बाई भी अब बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here