ब्रुक एडी- अमरीकी महिला जिसने चाय के बिजनेस से कमाए 200 करोड़

0
377
चाय

जितनी विभिन्नता भारत की संस्कृति व सभ्यता में है उतनी ही यहां के खाने में भी है। भारत के हर कोने में आपको स्वाद का एक अलग जायका मिलता है। देश के हर एक राज्य के हर एक शहर में एक ऐसी डिश मिलती है जिससे उस शहर की लोकप्रियता है। मगर एक चीज जो पूरे भारत में मिलती है और हर एक शख्स द्वारा पसंद की जाती है वह है चाय। यह आपको देश के हर कोने में मिलेगी।

देश के अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत ही इसी से होती है। चाय की लोकप्रियता केवल हमारे देश तक ही सीमित नही है बल्कि विदेशों में भी इसे काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि एक विदेशी महिला ने विदेश में अपना चाय का बिजनेस शुरु किया। आज इस बिजनेस की बदौलत वह काफी सफल और अमीर हो गई है। चलिए जानते है इस महिला के बारें में और पता लगाते हैं कि कैसे उन्हें इस बिजनेस को करने का ख्याल आया।

चाय के स्वाद को हर अमरीकी को चखाने की चाहत

चाय के स्वाद को हर अमरीकी को चखाने की चाहतImage source:

सबसे पहले तो आपको बता दें कि चाय का बिजनेस करने वाली इन मोहतरमा का नाम ब्रुक एडी है जोकि मूल रुप से अमेरिका की रहने वाली है। वह साल 2002 में भारत यात्रा पर आई थी। यहां उन्होंने कुछ जगहों पर चाय पी, जोकि उन्हें बेहद अच्छी लगी। अपने घर कोलारोडो वापिस जाने के बाद उन्होंने वहां पर कई जगह चाय ट्राई की मगर उन्हें भारत वाला स्वाद कहीं नही मिला। इसके बाद ब्रुक ने सोचा कि क्यों न वह बाकि लोगों को भी वह अद्भूत टेस्ट चखाए, इसके चलते उन्होंने साल 2007 में अपनी नौकरी छोड़ कर एक वैन में भक्ति चाय के नाम से अपना छोटा सा चाय का व्यवसाय शुरु किया। ब्रुकी ने अपनी चाय में वही स्वाद दिया जो उन्होंने भारत में चखा था। धीरे धीरे जब लोगों ने इस चाय को चखा तो वह सब इसके दीवाने हो गए और ब्रुकी का काम जोरो शोरों से चल पड़ा। अपने इस व्यवसाय से आज ब्रुकी कुल 200 करोड़ की संपति की मालकिन बन चुकी है।

करोड़ो में रहा 2018 का रेवेन्यू

करोड़ो में रहा 2018 का रेवेन्यूImage source:

आपको बता दें कि इस समय ब्रुकी का चाय का व्यवसाय काफी अच्छा चल रहा है। यदि इस वित्तीय वर्ष की बात करें तो इस साल ब्रुकी ने अपने व्यवसाय से 45 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसका मुख्य कारण ब्रुकी द्वारा बनाई जाने वाली चाय का अनोखा स्वाद है जिसने उनके बिजनेस को इतना लोकप्रिय कर दिया। आज उनके इस बिजनेस को 11 साल हो गए है। अपने इसी बिजनेस की बदौलत ब्रुकी ने 228 करोड़ रुपए कमाए है। आज उनकी कंपनी भक्ति चाय को अमेरिका के अधिकतर लोग जानते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here