यहां दूल्हा नहीं दुल्हन लेकर आई बारात, लोग हुए चकित

0
761

 

आपने अब तक दूल्हे को बारात लेकर दुल्हन के घर जाते देखा होगा, पर इस बार एक दुल्हन दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंच गई। जी हां, इसी बात के कारण यह खबर मीडिया में काफी चर्चा का विषय बन गई है। समाज की प्रथा और कायदे के अनुसार तो दूल्हा ही दुल्हन के घर बारात लेकर जाता है, पर इस शादी में दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंच गई। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

Image Source:

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि यह अजीबोगरीब रस्म वाली शादी मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित संत नगर में हुई। इस शादी में लड़की पक्ष वालों ने अपनी दुल्हन बनी लड़की “लवीना” की बारात अपने घर से निकाली। इस बारात में दुल्हन एक खुली कार में सवार थी, यह बारात चंचल रोड से शुरू होकर सीहोर नाका गार्डन तक पहुंची। इस बारात में दुल्हन पक्ष के सभी लोग साथ चल रहे थे तथा नाच रहें थे। इस बारात के बाद में सामाजिक व्यवस्था के अनुसार दूल्हे की बारात शहर में निकाली गई तथा दूल्हा-दुल्हन के घर गया।

Image Source:

इस अवसर पर दुल्हन के पिता ने कहा कि समाज में लड़की तथा लड़के में भेदभाव नहीं करना चाहिए, आज पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम शिवराज भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा दे रहें हैं, ऐसे में हमें भी दोनों में किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं करना चाहिए, मेरे लिए मेरी लड़कियां मेरे बेटे जैसी ही हैं, इसलिए समाज को समानता का संदेश देने के लिए मैंने अपनी लड़की की बारात निकालने का इंतजाम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here