विवाह- दूल्हे का रंग काला, दुल्हन ने नहीं डाली वरमाला

0
412

आपने विवाह तो बहुत से देखे होंगे ही पर क्या आप ने कभी ऐसे विवाह में शिरकत की है जिसमें लड़की ने सिर्फ इस बात पर शादी करने से मना कर दिया क्योंकि दूल्हे का रंग काला था। यदि विवाह में आपके सामने ऐसी कोई घटना नहीं घटी है तो आज हम आपको ऐसे ही एक मामले से रूबरू करा रहें हैं। इस विवाह में असल में लड़की ने इसलिए दूल्हे से शादी करने को मना कर दिया क्योंकि दूल्हे का रंग काला था। जानकारी के लिए आपको यह बात भी बता दें की यह विवाह उत्सव सिर्फ एक लड़की की शादी का नहीं था, बल्कि एक ही घर की दो बहनों का था और इन दोनों बहनों ने ही अपने अपने दूल्हे के रंग के कारण ही शादी करने से साफ़ इंकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला –

MarriageImage Source :http://cdn.youthkiawaaz.com/

मामला है ताज नगरी कहलाने वाली आगरा के फतेहाबाद के गांव सिकरारा का। इस गांव में रहने वाली एक विधवा महिला के दो लड़कियां हैं। इन दोनों लड़कियों की शादी इनकी मां ने अलीगढ़ के सुहाबली गावं में ज्ञान सिंह और मान सिंह से तय कर दी थी । परसो रात में लड़की के घर पर बारात गई और कुछ ही समय में बारात की चढ़त भी होने लगी, इसी दौरान किसी ने दोनों लड़कियों को लड़कों के अधिक उम्र का होने और काले रंग का होने की जानकारी दी। इसके बाद में दोनों लड़कियों ने शादी करने से मना कर दिया। अब सारी रस्में रुक चुकी थी और दुल्हनों को मानाने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान दुल्हनों ने विवाह करने से मना कर दिया और जब उन पर ज्यादा पारिवारिक दबाब डाला गया तो दोनों लड़कियां अपने मौसा के घर चली गई। इसके बाद वहां पर गांव और वर पक्ष के लोग भी पहुंच गए और पंचायत शुरू हुई पर पंचायत का कोई भी रिजल्ट नहीं निकल पाया। पंचायत के बाद में लड़कियां एक अन्य रिश्तेदार के घर चली गई और लड़की पक्ष के गांव वालों ने लड़के पक्ष से कहा की आप अपना सामान ले जाइये क्योंकि लड़कियां शादी के लिए राजी नहीं हैं,परंतु वर पक्ष ने कहा की यदि लड़कियां स्वयं पंचायत में आकर मना कर देंगी तो हम लोग अपना सामान लौटा ले जाएंगें। इसके बाद वर पक्ष लड़की के मौसा के गावं से वापस सिकरारा गांव पहुंच गया था और वहीं ठहरा हुआ था। जानकारी के लिए आपको बता दें की लड़कियों की आयु का कोई भी विधिक प्रमाण पत्र लड़की के घर वालों के पास नहीं है इसलिए कुछ लोग उनकी उम्र 13 और 15 साल बता कर उनको नाबालिग घोषित कर रहें हैं। वहीं ऐसे ही लोग दोनों दूल्हों मान सिंह और ज्ञान सिंह को अधिक उम्र का भी बता रहें हैं। वर्तमान में वर पक्ष लड़की के गांव सिकरारा में ही रुका हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here