इनरी क्रिस्टो – ये हैं ईसा मसीह के अवतार, जानें इनके बारे में

0
453

जीसस क्राइस्ट यानि ईसा मसीह को आप जानते ही होंगे, पर क्या आप जानते हैं उनका दोबारा जन्म हो चुका है, वो भी एक इंसान के रूप। जी हां, आज हम आपको ऐसे इंसान से मिलवाने जा रहें हैं, जो की स्वयं को ईसा मसीह का अवतार मानता है, इस व्यक्ति का नाम “इनरी क्रिस्टो” है और यह व्यक्ति ब्राजील का है। स्वयं को ईसा का अवतार बताने वाले इनरी क्रिस्टो वर्तमान में 67 वर्ष के हैं और वे बहुत से धार्मिक कार्यों तथा उत्सवों में देखें जाते हैं।

jesus-christ1Image Source:

इनरी क्रिस्टो स्वयं को ही ईसा का पुनर्जन्म बताते हैं और इस बारे में बताते हुए वे कहते हैं कि उनको इस बात का पहला अनुभव 1979 में चिली के सैन्टियागो में हुआ था कि वे खुद ही जीसस हैं। इनरी क्रिस्टो नामक नाम इन्होंने इसलिए ही रखा है क्योंकि जीसस यानि ईसा को जिस सलीब पर चढ़ाया गया था, उस पर “इनरो” शब्द लिखा हुआ था। जिसका अर्थ जीसस होता है और “क्रिस्टो” शब्द “क्राइस्ट” का घोतक है, इस प्रकार से इन्होंने अपना नाम “इनरी क्रिस्टो” रखा हुआ है। जानकारी के लिए हम आपको यह भी बता दें कि कई देशों में इनके हजारों फॉलोवर भी हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं ही हैं और बहुत से फॉलोवर 80 साल की उम्र से भी ज्यादा के हैं।

jesus-christ2Image Source:

इनरी क्रिस्टो अब तक 27 से भी ज्यादा देशों की यात्राएं कर चुकें हैं और वर्तमान में वे अपना खुद का एक चर्च चलाते हैं, जिसका नाम “सास्ट” है। इनरी क्रिस्टो अपने चर्च के गार्डन में उगने वाली सब्जियां तथा फल ही खाते हैं। इनरी क्रिस्टो को पूंजीवाद, अबॉर्शन और क्रिसमस को लेकर नए विचारों को फैलाने के मामले में अब तक 40 बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इनरी क्रिस्टो क्रिसमस को नहीं मनाते हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि वे खुद ही जीसस का पुनर्जन्म मानते हैं। इसके अलावा वे क्रिसमस के त्योहार को अमीर लोगों द्वारा गरीब लोगों की मजाक बनाने वाला त्योहार मानते हैं। खैर, जो भी हो सच्चाई तो “ऊपर वाला” ही जानता है, पर ये देखकर काफी आश्चर्य होता है कि दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जिनको देख कर विश्वास कर पाना आसान नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here