जब आग की भीषण लपटों ने निगल लिया बेलंदूर झील को और उसके बाद…

0
382

बीते गुरुवार की शाम बेंगलुरु में हैरान करने वाला वाकया सामने आया। यहां पर हमेशा चर्चाओं में बनी रहने वाली बेलंदूर झील में अचानक लगी आग ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। झील से उठती आग की लपटें इतनी खौफनाक हो गई कि इससे निकलने वाला धुआं देखते ही देखते आसमान को भी निगल गया। झील से अचानक निकलते लपटों को देख सभी लोग दहशत में आ गए और तुंरत ही फायरब्रिगेड को इस बात की सूचना दी गई। शाम करीब 6 बजे अग्निशमन दल वहां पहुंचा और काफी मेहनत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका।

image source: 

बेलंदूर झील आज के समय में भारी प्रदूषण के चलते काफी जहरीली हो चुकी है। रासायनिक चीजों के साथ ही इसमें गंदा पानी पहुंचने के कारण इस झील से हमेशा झाग निकलता रहता है। जिसकी वजह से कई बार आग भी लग चुकी है। इस झील में हर बार लगने वाली आग को काबू कर लिया जाता है पर इस बार रासायनिक तत्वों का स्तर बढ़ जाने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग सूखे पत्तों पर लगते हुए बेलंदूर झील के पास की वरतूर लेक तक जा पहुंची और झील भीषण आग में तब्दील हो गई।
बेंगलूरू के इस झील के बढ़ते प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है, शहर के गंदा पानी का सीधे झील में जाना और दूसरा सबसे बड़ा कारण सरकार की लापरवाही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here