इस भिखारी ने मंदिर को दान किये ढाई लाख रूपए, जानिए इसके बारे में

0
905
मंदिर

 

भिखारी तो आपने बहुत से देखें होंगे। ये लोग भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर देश में मिलते हैं। हालांकि हर देश के भिखारी का भीख मांगने का स्टाइल अलग होता हैं। अपने देश में भिखारी सबसे ज्यादा धार्मिक स्थानों के आसपास मिलते हैं। आज हम आपको जिस भिखारी के बारे में बता रहें हैं, वह भी एक मंदिर के पास में बैठ कर जीवन भर भीख मांगता रहा हैं। इस भिखारी ने हालंही में एक ऐसा कार्य किया हैं जिसकी वजह से यह इंटरनेट का हीरों बन चुका हैं और अब लोग उसकी तस्वीर को शेयर कर रहें हैं।

महिला भिखारी ने दान किये ढाई लाख रूपए –

मंदिरImage Source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह भिखारी कोई आदमी नहीं बल्कि एक महिला हैं। यह महिला भिखारी मैसूर के जिस मंदिर के बाहर लंबे अर्से से भीख मांगती रही थी। हाल ही में इसने उस मंदिर को ही ढाई लाख रूपए दान किये हैं। यही वजह हैं कि यह महिला भिखारी अब इंटरनेट पर काफी शेयर की जा रही हैं। इस महिला भिखारी का नाम “एमवी सीतालक्ष्मी” हैं और यह मैसूर के यदावागिरी क्षेत्र में अपने भैया तथा भाभी के साथ रहतीं हैं। उनको किसी के ऊपर निर्भर रहना पसंद नहीं था इसलिए 10 वर्ष पहले वे लोगों के घरों में काम कर तथा बर्तन मांज कर अपना जीवन चलाया करती थी। जब वे कमजोर हो गईं तो उसे काम मिलना बंद गया था।

मंदिरImage Source:

इसके बाद में उनको मज़बूरी में वोंटिकोप्पल के प्रसन्ना अंजनेय स्वामी मंदिर प्रांगण में भीख मांगनी शुरू कर दी। तब से लेकर अब तक भीख में मिले पैसों से वह अपनी जरुरत का सामान लेकर बचे पैसे को एमवी सीतालक्ष्मी मंदिर के ट्रस्ट में ही दान दे देती हैं। बताया जा रहा हैं अब तक उन्होंने ढाई लाख से भी ज्यादा रूपए मंदिर ट्रस्ट में दान दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में ढाई लाख रूपए और भी दान किये हैं। मंदिर के कर्मचारी सीतालक्ष्मी को इस कार्य के कारण बहुत श्रद्धा से देखते हैं। बीते गणेश उत्सव के दौरान भी सीतालक्ष्मी ने इस मंदिर को 30 हजार रूपए दान किये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here