खेल रत्न अवॉर्ड के लिए बीसीसीआई ने की कोहली की सिफारिश

0
385

भारतीय टीम के उम्दा खिलाड़ी और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम खेल जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ पुरस्कार के लिए चयनित किया जा सकता है। बीसीसीआई ने कोहली के नाम की सिफारिश की है। इसके साथ ही टेस्ट टीम के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे का नाम बोर्ड ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा है। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने करीब चार साल बाद किसी खिलाड़ी का नाम खेल रत्न के लिए भेजा है।

viratImage Source :http://www.inkhabar.com/

इससे पहले बोर्ड ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम भेजा था, लेकिन लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था। द्रविड़ को साल 2013 में सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

कोहली हैं शानदार फॉर्म में-

कोहली को भारतीय टीम की ‘रनिंग मशीन’ कहना गलत नहीं होगा। वो आजकल बेहतरीन फॉर्म में हैं। 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया था जिसके बाद कोहली पर ये जिम्मेदारी सौंपी गई। कोहली ने कप्तानी के दौरान श्रीलंका को उसी की धरती पर हराया था और दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी अपने बल्ले से चौके और छक्के की बौछार की थी। जिसके बाद वो ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट‘ चुने गये। फिलहाल विराट कोहली रॉयल चैलेंजर बेंगलोर टीम के कप्तान हैं।

वहीं, भारतीय खिलाड़ी रहाणे भी बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने साल 2015 में शानदार प्रदर्शन किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में रहाणे ने दो पारियों में लगातार सेंचुरी बनाई थी।

इन सब के साथ ही आपको जानकारी के लिए बता दें कि खेल रत्न अवॉर्ड हासिल करने पर 7.5 लाख और अर्जुन अवॉर्ड में 5 लाख रुपये की राशि मिलती है।

कोहली होंगे खेल रत्न पाने वाले तीसरे खिलाड़ी-

virat-kohli-pti_mImage Source :http://images.indianexpress.com/

अगर विराट कोहली को खेल रत्न ने नवाजा जाता है तो वो इसे पाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। साल 1997-98 में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को इस पुरस्कार से नवाजा गया था। साल 2007-08 में भारतीय टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था। फिलहाल अभी विराट और रहाणे के नामों को अवॉर्ड्स चयन समिति को भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here