स्विटजरलैंड में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी

0
536

स्विटजरलैंड में अब मुस्लिम महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर रोक लगा दी गई है। देश के तिसिनो प्रांत में नए नियम के अतंगर्त इस पाबंदी को वैध ठहराया गया है। स्विटजरलैंड में यह नियम आतंकी हमले की आशंका के चलते लिया गया है। साथ ही इस नियम को तोड़ने वाले पर साढ़े छह लाख रुपए यानी साढ़े छह हजार पाउंड का जुर्माना लगेगा।

BurkhaImage Source: http://betterafter50.com/

नए नियम के मुताबिक अब स्विटजरलैंड में मुस्लिम महिलाओं को बुर्का पहनना मना कर दिया गया है। यह नियम सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने वालों पर लागू किया गया है। इसके तहत स्विटजरलैंड में रह रही 40 हजार मुस्लिम महिलाएं और आने वाली टूरिस्ट महिलाएं सिर से पैर तक शरीर को ढकने वाला बुर्का पहन सकेंगी, लेकिन नकाब या मास्क से चेहरा छिपाने पर पाबंदी होगी। तिसिनो का यह नया कानून फ्रांस के बैन से प्रभावित है। इस कानून को 2014 में ह्यूमन राइड्स की यूरोपियन कोर्ट ने जायज ठहराया था। फ्रांस की पार्लियामेंट ने 2010 में बुर्के पर पाबंदी लगाई थी। इस्लामिक ग्रुप्स ने इसे भेदभाव वाला फैसला बताते हुए जबरदस्त प्रदर्शन भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here