जन्मदिन पर कभी ना करें यह काम, इनसे घटती है आपकी उम्र

0
784

हमारी भारतीय संस्कृति में बर्थ-डे को काफी महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपने जन्मदिन को हर कोई एक त्योहार की तरह मनाता है। ज्योतिषशास्त्र में भी बर्थ-डे का काफी महत्व है। इंसान के जन्म के दिन, स्थान और समय के आधार पर ही कुंडली बनाई जाती है, इसलिए हमें अपने जन्मदिन को काफी अच्छी तरीके से मनाना चाहिए। इसी के साथ आपको अपने जन्मदिन पर कुछ काम नहीं करने चाहिए। अगर आप नीचे बताए गए कामों को अपने बर्थ-डे के दिन करते हैं तो ऐसे में आपकी उम्र कम हो सकती है। इसलिए इन कामों को कभी भी जन्मदिन के दिन ना करें।

  •  बर्थडे के दिन कभी भी अपने बाल और नाखूनों को ना काटे, इससे आपकी आयु कम हो सकती है।
  •  इतना ही नहीं, जन्मदिन के दिन किसी जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए। यहीं नहीं, इस दिन मांस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे आशीर्वाद  मिलने के बजाय आपकी उम्र कम होती है।
  •  जन्मदिन के दिन कभी भी किसी भिखारी या साधु का अपमान नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं अगर कोई आपके घर के दरवाजे पर भूखा प्यासा  आता है तो उसे दान जरूर करें। इससे आपका स्वास्थ्य और उम्र दोनों ही बढ़ेगी।
  •  जन्मदिन पर कभी भी भूलकर शराब का सेवन ना करें। ऐसा करने से आप खुद ही शनि को अपना दुश्मन बनाते हैं। शास्त्रों का ऐसा कहना है कि जो इंसान मदिरा का सेवन नहीं करता है उसे साढे़-साती के दौरान किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है।
celebrate-birthday1Image Source:
  •  इतना ही नहीं, जन्मदिन पर किसी से भी लड़ाई नहीं करनी चाहिए। इससे दुश्मन बढ़ते हैं। भले ही किसी ने आपका दिल दुखाया हो, आप उनसे भी प्रेम से ही बात करें। शास्त्रों का ऐसा कहना है कि अगर आप अपने जन्मदिन पर लड़ाई झगड़ा करते हैं तो इसका मतलब आप पूरे साल विवादों में बने रहेंगे।
  •  अपने जन्मदिन पर अपने बड़े-बुजुर्गों या माता-पिता को बुरा भला ना बोलें, बल्कि इस दिन आप उनका आशीर्वाद लें और हमेशा उनका सम्मान करें।
celebrate-birthday2Image Source:
  •  शास्त्रों का कहना है कि जन्मदिन पर गर्म पानी से स्नान करने के बजाय गंगाजल या फिर किसी दूसरे पवित्र जल से ही स्नान करें। यह शुभ माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here