सऊदी अरब के प्रिंस पर महिला कर्मियों का इल्जाम- बंगले में न्यूड घूमने के लिए किया जाता था मजबूर

0
421

सऊदी अरब के प्रिंस माजिद अल सऊद पर अमेरिका में अपने बंगले पर काम करने वाली तीन महिला कर्मियों का यौन शोषण करने का आरोप है। महिला कर्मियों ने कोर्ट में जो अर्जी पेश की है उसके अनुसार प्रिंस अपने पूरे स्टाफ को नग्न घूमने को कहता था। वे उन्हें मजबूर करता था कि वो स्विमिंग पूल में न्यूड हो कर घूमें ताकि वो उनके प्राइवेट पार्ट्स को निहार सके। माजिद को पिछले महीने लॉस एंजेलेस से तब गिरफ्तार किया गया जब उसके पड़ोसियों ने उसके घर से एक महिला को बुरी तरह जख्मी हालत में चीखते हुए बाहर आते देखा। इसके बाद यह खबर पड़ोसियों ने पुलिस को दी।
सऊदी अरब के प्रिंस रह चुके अब्दुल्ला बिन अजीज की 35 संतानों में से एक 29 साल के प्रिंस माजिद हैं। तीनों महिलाओं ने यह इल्जाम लगाया है कि उनकी मर्जी के खिलाफ प्रिंस ने उन्हें बंगले में बंधक बनाया हुआ था। जहां माजिद के अलावा दूसरे स्टाफ ने भी उनका यौन शोषण किया।

माजिद के वकील अटॉर्नी जैक्सन ने अनुसार प्रिंस पर लगाए गए सारे इल्जाम गलत हैं। जैक्सन पहले भी कई बार शाही परिवार के लिए केस लड़ चुके हैं।

सऊदी राजघराने के सदस्य माजिद पर महिलाओं को पीटने और जबरदस्ती ओरल सेक्स करने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। पिछले दिनों ही तीन लाख डॉलर का बांड भरने के बाद उसे जमानत मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here