OMG! ये लंगूर 12 दिन से इस स्कूल में कर रहा है पढ़ाई

-

देश का हर नागरिक  शिक्षित बने इसके लिये सरकार कई तरह की मुहिम चला रही है। लेकिन इस मुहिम को फॉलो इंसान तो कम, जानवर ज़रूर कर रहे हैं। अब आप सोच में पड़ गए होगे! लेकिन ये बात सच है। ऐसा चौंका देने वाला नज़ारा आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कूल मे देखने को मिला। जिसे देख आप भी हो जाएगें हैरान। इस स्कूल में इंसानों के साथ-साथ एक लंगूर भी पढ़ाई करने के लिये रोज अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है।

जी हां सचमुच का लंगूर

लंगूर

ये मामला आंध्र प्रदेश के पीपुली मंडल के वेंगलमपल्ली गांव का है जहाँ  पिछले 12 दिनों से बच्चे के साथ एक लंगूर पढ़ाई कर रहा है। बताया जाता है कि जैसे ही क्लास में बच्चे पढ़ाई करने के लिये बैठते हैं, एक लंगूर भी क्लास में आकर बैठ जाता है। ये लंगूर बदमाशियां करने के बजाय टकटकी लगाकर गुरुजी की हर बात सुनता है।

लंगूर

हालांकि, शुरुआत में लंगूर के क्लास के अंदर आने से बच्चों के साथ शिक्षक भी घबरा जाते थे और क्लासरूम का दरवाजा बंद करके पढ़ाते थे। लेकिन इसके बावजूद भी लंगूर दरवाजे या खिड़की के पास बैठकर क्लास में हो रही  पढ़ाई ध्यान से सुनने लगता था।

वहां के टीचर और स्टूडेंट्स अब इस लंगूर को लक्ष्मी के नाम से बुलाते हैं। वो पहले दिन से ही क्लास में बहुत ही अच्छे से पेश आने लगी थी। वहां के विद्यार्थी जिस तरह से क्लास में स्कूल के नियम-कानून का पालन करते हैं लक्ष्मी भी वैसे ही पालन करती है।

बताया जाता है कि लंगूर (लक्ष्मी) सुबह होने वाली प्रार्थना के दौरान भी छात्रों के बीच ही रहती है। जब सभी बच्चे क्लास की ओर जाते हैं लक्ष्मी भी उनके साथ हो लेती है। लक्ष्मी लंच भी बच्चों के साथ ही करती है। यहां तक कि क्लास ख़त्म होने के बाद वह उन्हीं बच्चों के साथ खेलने लगती है।

लंगूर

स्कूल के टीचर्स के अनुसार जबसे लक्ष्मी क्लास में आने लगी है तब से स्कूल में स्टूडेंट्स की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्टूडेंट्स को लक्ष्मी के साथ पढ़ना और खेलना अच्छा लगता है।

Pratibha Tripathihttp://wahgazab.com
कलम में जितनी शक्ति होती है वो किसी और में नही।और मै इसी शक्ति के बल से लोगों तक हर खबर पहुचाने का एक साधन हूं।

Share this article

Recent posts

भारत सरकार ने तीसरी बार दिया चीन को बड़ा झटका, Snack Video समेत 43 ऐप्स पर लगा दिया बैन

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए एक बार फिर से भारत सरकार ने चीन को एक बड़ा झटका दिया...

इंटरनेशनल एमी अवॉर्डस 2020: निर्भया केस पर बनी सीरीज ने जीता बेस्ट ड्रामा अवॉर्ड

कोरोनावायरस की वजह से जहां हर किसी के लिए यह साल काफी मनहूस रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस महामारी के बीच कुछ...

कामाख्या मंदिर में मुकेश अंबानी ने दान किए सोने के कलश, वजन जान भौचक्के हो जाएंगे

भारत के सबसे रईस उद्यमी मुकेश अम्बानी किसी ना किसी काम के चलते सुर्खियो में बने रहते है। आज के समय में अम्बानी परिवार...

कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी ये महिला, वजह कर देगी आपको हैरान

अक्सर हम अखबारों में हत्या मारपीट की घटनाओं के बारें में रोज पढ़ते है। लेकिन कुछ लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए...

आसमान से गिरी ऐसी अद्भुत चीज़, जिसे पाकर रातों रात करोड़पति बन गया यह आदमी

जब आसमान से कुछ आती है तो लोग आफत ही जानते हैं। लेकिन अगर यह कहें कि आसमान से आफत नहीं धन वर्षा हुई...

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments