अनोखा है बर्फ से ढका यह आइस बार

0
274

दुनिया में कई सुन्दर और अनोखी जगह हैं। इसी तरह नार्थ-ईस्ट चाइना में भी एक ऐसी ही जगह का निर्माण हुआ है। दरअसल यहां एक ऐसा बार खोला गया है जो पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। यहां की मशहूर जगह सेन्ट्रल पैडेस्ट्रीअन स्ट्रीट में इस बार को खोला गया है। यह बार इस जगह पर 100 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

ice barImage Source:

बार के मालिक के मुताबिक इस बार को बनाने में काफी मात्रा में बर्फ का इस्तेमाल हुआ है। बर्फ से बने इस बार को बनाने में 10 दिनों का समय लगा और इसके निर्माण में 300,000 यूआन यानी कि 45,000 अमेरिकी डॉलर का खर्चा आया है।

ice barImage Source:

इतना ही नहीं इस बार में पेय पदार्थों के अलावा भी बहुत कुछ है। यहां पर आए मेहमान बर्फ के स्टूल्स पर बैठ कर बारबेक्यू, वेस्टर्न फ़ूड और हॉटपॉट का मज़ा ले सकते हैं। इस बार में आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आप बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीचों-बीच कहीं मज़े ले रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार की फोटो देखने से आपको ठंड का अहसास होने लगता है।

ice bar3Image Source:

इसके अलावा यहां पर ऑर्डर देने वाले काउंटर और फर्नीचर तक सब बर्फ के बने हैं। इसलिए यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यह आइस बार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here