मिसाल कायम करने वाली खिलाड़ी की बायोपिक ला रहे अमोल गुप्ते

0
332

बॉलीवुड में यह पहले से ही ट्रेंड चला आ रहा है कि एक ही विषय वस्तु पर एक साथ कई फिल्में बना दी जाती हैं। इन फिल्मों के रोल मॉडल भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इनके बनने का अंदाज एक जैसा ही होता है। बॉलीवुड के निर्देशक अमोल गुप्ते जल्द ही भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। कुछ वर्षों पहले निर्देशक अमोल गुप्ते ने तारे जमीं पर फिल्म बनाई थी।

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इन दिनों अपने खेल से ज्यादा उन पर बनने जा रही फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों पर बायोपिक बनाने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड में दंगल और एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी ऐसी ही कुछ फिल्में हैं जो रिलीज होने वाली हैं। इसी विषय वस्तु को लेकर निर्देशक अमोल गुप्ते ने भी साइना की बायोपिक बनाने का फैसला किया है।

Saina NehwalImage Source: http://media.newindianexpress.com/

जानकारी के अनुसार साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह ने कहा है कि निर्देशक ने उनकी बेटी पर फिल्म बनाने का फैसला कुछ सोच समझ कर ही लिया होगा। फिल्म बनने की बात से साइना के परिवार वाले बेहद खुश है। वहीं, सूत्रों की मानें तो निर्देशक अमोल गुप्ते ने इस फिल्म की शुरूआती प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसके लिए निर्देशक ने हैदराबाद सइना नेहवाल के घर जाकर उनकी जिंदगी से जुड़ी चीजों के बारे जानकारी प्राप्त की। वर्तमान में साइना नेहवाल दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी की सूची में शामिल हैं। वह पहली भारतीय महिला हैं, जो इस मुकाम तक पहुंची हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here