समुद्र का दैत्य आपको कर देगा हैरान

0
618

दुनिया भर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिसे हमनें कभी भी नहीं देखा है, लेकिन इन सभी चीजों के वजूद का दावा कई पुस्तकें करती हैं। इन पुस्तकों को किसी ने तो लिखा होगा। क्या इन पुस्तकों में मौजूद दैत्य वाकई में होते हैं। हां, ऐसा हो सकता है क्योंकि हाल ही में समुद्र की गहराइयों से एक दैत्य आकार का जीव अचानक ही बाहर आ गया है। इस जीव की फोटो लेने वाला व्यक्ति भी इतने बड़े जीव को देखकर हैरान रह गया।

दुनिया-भर-में-कई-ऐसी-चीजें-मौजूद-हैं-जिसे-हमनें-कभी-भी-नहीं-देखा-हैImage Source :http://static.abplive.in/

अक्सर दादी और नानी हमें डराने के लिए दैत्य के आकार के जीवों की कहानी सुनाती थीं ताकि हम डर जाएं और ज्यादा शैतानी न करें, लेकिन अगर ऐसा ही दैत्य आपके सामने आ जाए तब आप क्या करेंगे। आपको बता दें कि दुनिया भर में कई रहस्य ऐसे हैं जिनको अभी तक कोई सुलझा नहीं पाया है। इन रहस्यों पर कोई विश्वास तो नहीं करता पर वो हैं तो सच। दुनिया का करीब सत्तर फीसदी हिस्सा पानी है। इस अपार जल के अंदर की सभी जानकारियां आज तक कोई भी जुटा नहीं पाया है। समुद्र के अंदर इतने सारे जीव मौजूद हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। हाल ही में डोमेनिकन रिपब्लिक स्थित सिल्वर बैक में एक दैत्याकार व्हेल को देखा गया। इस व्हेल को जिस फोटोग्राफर ने देखा वो हैरान रह गया। इतनी बड़ी व्हेल आज तक नहीं देखी गई है। इस व्हेल की फोटो लेने के लिए फोटोग्राफर को उसके काफी नजदीक जाना पड़ा। इस दौरान व्हेल ने अपने शरीर का बड़ा हिस्सा पानी से बाहर निकाल दिया। आप भी इस फोटो को देखकर हैरान हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here