अब सामने आएगा एलियंस का रहस्य, खोजा गया पृथ्वी जैसा ग्रह

0
399

 

एलियंस के बारे में हालांकि अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है, पर ऐसा हो सकता है कि जल्द ही हमें एलियंस के बारे में पता चल जाए क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ग्रह खोज लिया है, जो की पृथ्वी से काफी मिलता जुलता है। जी हां, यह सही बात है असल में नए ग्रह की खोज के कारण एलियंस के मिलने की संभावनाएं जागी हैं। आपको हम बता दें कि यह नया ग्रह Cetus नक्षत्र में है तथा यह पृथ्वी से 39 प्रकाश वर्ष दूर है। आपको हम यह भी बता दें कि यह नया ग्रह पृथ्वी से 7 गुना भारी है तथा 1.4 गुना बड़ा है। हमारे सौरमंडल के बुध ग्रह से यह काफी मिलता जुलता है।

Image Source:

यह ग्रह पृथ्वी की तरह ही 5 Billion वर्ष पुराना है और इस पर जीवन के आसार नजर आ रहें हैं। इस ग्रह के बारे में वैज्ञानिक Dr Jason Dittman का कहना है कि “पृथ्वी से बाहर कहीं जीवन है या नहीं इसका पता लगाने के लिए इससे अच्छा ग्रह हो ही नहीं सकता, मैंने पिछले 10 वर्षों में पृथ्वी से इतना मिलता जुलता ग्रह देखा ही नहीं है।”, आपको हम बता दें कि Jupiter और Saturn के उपग्रहों पर जीवन की संभावना कुछ ही समय पहले NASA ने जताई थी। देखा जाए तो यह एक ऐतिहासिक खोज है तथा एलियंस के बारे में भी इस खोज से कुछ न कुछ पता लगने की संभावना बनती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वह हवा में ही तीर नहीं मार रहें हैं, बल्कि उनके पास अपनी बात के पुख्ता सबूत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here