‘ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित हुईं ऐश्वर्या राय

0
427

खूबसूरती की मल्लिका विश्व सुंदरी रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अपनी खुशी को जाहिर करते हुये उन्होंने इस पुरस्कार को अपनी बेटी अराध्या को तहे दिल से समर्पित किया। ऐश्वर्या को मंगलवार रात मुंबई में आयोजित एनआरआई ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।

अपने 42 बसंत पार करने के बावजूद बेहद खूबसूरत दिखने वाली ऐश्वर्या ने इस अवार्ड को पाने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुये कहा कि-‘मुझे एक फिल्म कलाकार और करियर वाली भारतीय महिला के रूप में चुने जाने पर काफी खुशी है।’

ऐश्वर्या के अलावा भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को भी इस समारोह में सम्मानित किया गया। मंगलवार के दिन उनकी शादी की सालगिरह के खास मौके पर देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से उन्हें सम्मानित किया गया। यह उनकी शादी की सालगिरह का एक अनमोल गिफ्ट साबित हुआ।

12966043_1153626474662114_134016993_nImage Source :https://scontent-sit4-1.xx.fbcdn.net/

इसके साथ ही इसमें कई श्रेणियों के लोग भी शामिल थे। 17 लोगों को इस भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। हमारे देश का एनआरआई ऑफ द ईयर सम्मान दुनियाभर में भारतीय समुदाय की प्रतिभाओं को निखारने का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है और यह अवार्ड उन महान हस्तियों को दिये जाते हैं जो भारतीय संस्कृति को ग्लोबल लेवल पर ले जाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here