एक जनजाति ऐसी जिसके पास जाना सख्त मना है

0
767

दुनिया भर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिससे लोग आज भी अंजान हैं। इन चीजों के बारे में जानने के लिए लोगों में वर्षों से कौतूहल बना हुआ है। दुनिया की रहस्यमयी चीजों और जगहों के बारे में जानने के लिए लोग हमेशा से ही बेताब रहते हैं। दुनियाभर में कई जनजातियां आज भी बाहरी समुदाय से कटी हुई हैं और वह आज भी जंगलों में रह रही हैं। इनके पास किसी भी बाहरी लोगों का जाना मना है। अफ्रीका में चेवा समुदाय के लोग भी जंगलों में रहते हैं और आम लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

African Tribes6Image Source:

देश दुनिया की कई जनजातियां आज भी जंगलों में रहती हैं। इन जनजातियों के पास किसी भी बाहरी व्यक्ति का जाना मना है, क्योंकि यह किसी भी बाहरी व्यक्ति को देखते ही उस पर हमला कर देते हैं। साथ ही इन जनजातियों पर पुलिस किसी प्रकार का शिकंजा भी नहीं कस सकती है। इन जनजातियों के रहन सहन, खानपान और जीवन शैली के बारे में लोग हमेशा से ही जानना चाहते हैं। अफ्रीका में ऐसा ही एक चेवा समुदाय है। यह समुदाय अपनी जिंदगी बहुत ही गोपनीय ढंग से जीता है। इस समुदाय में न्याउ ब्रदरहुड की जिदंगी को दिखाया जाता है। इस समुदाय से स्थानीय पुलिस भी दूर रहती है।

African TribesImage Source:

जानकारी के मुताबिक ये लोग जाम्बिया, मोजाम्बिक और मालावी के आस-पास के क्षेत्रों में रहते हैं। इस ब्रहरहुड की एक और शाखा है कैम्पिनी। इस शाखा वाले बाहरी लोगों को देखते ही उन पर हमला कर देते हैं। इन लोगों के साथ जंगल के जानवर भी रहते हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर वह इन्हीं जानवरों का इस्तेमाल कर हमला करते हैं। जिससे बाद में पुलिस को कोई अन्य सुबूत और गवाह भी नहीं मिलते। ऐसे में पुलिस इन लोगों पर कोई कार्रवाई भी नहीं कर पाती है।

African Tribes1Image Source:

इस समुदाय के लोगों को बाहरी दुनिया से कोई वास्ता नहीं है। साथ ही इनकी जिंदगी काफी गुप्त तरीके से चलती है। इनके सीक्रेट दूसरों को नहीं पता चल पाते हैं। अगर किसी को इन्होंने अपने सीक्रेट बता दिए तो उसे भी बाहर जाकर किसी को सीक्रेट कभी नहीं बताने होते हैं। अपनी अलग तरह की जिदंगी के कारण ही लोगों के बीच इस समुदाय के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है, परन्तु इस समुदाय के बारे में आज तक कोई भी पूरी जानकारी नहीं जुटा पाया है। अगर कोई पूरी जानकारी जुटाने के लिए जाता भी है तो वह वापस नहीं आ पाता है। हालांकि एक फोटोग्राफर इनसे इजाजत लेकर इनके पास गया और इनकी कुछ तस्वीरों को लेकर आया है। आज हम आपको उन तस्वीरों को भी दिखा रहे हैं।

African TribesImage Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here