पर्यटन – घूमने की आदत ने इस व्यक्ति को बना दिया करोड़पति, जानें कैसे

0
416
http://wahgazab.com

घूमने के बहुत से शौकीन लोग दुनिया में है, पर क्या आप जानते हैं कि घूमने के कारण आप करोड़पति भी बन सकते हैं? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति से मिलवा रहें हैं, जो महज घूमने फिरने के कारण करोड़पति बन गया। आप सोच रहें होंगे कि घूमने में तो पैसे ही खर्च होते हैं, तब यह व्यक्ति घूमने-फिरने से करोड़पति कैसे बन गया। आपको आज हम इसी बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं।

http://wahgazab.comimage source :

सबसे पहले हम आपको बता दें कि घूमने-फिरने के कारण करोड़पति बनने वाले इस शख्स का नाम “जॉनी वार्ड” है और यह शख्स नॉर्थ आयरलैंड का निवासी है। वर्तमान में इस शख्स की उम्र 33 वर्ष है और इतनी से उम्र में ही यह युवक करोड़पति बन चुका है। असल में बचपन से ही जॉनी को घूमने का बहुत शौक था। एक बार उनके मन में सारी दुनिया देखने की इच्छा हुई, तब वह काफी छोटे था। अपनी इस अच्छा को जॉनी ने अपनी मां से बताया, पर वह जॉनी की इच्छा को पूरी नहीं कर सकती थी। 2006 में जॉनी में अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अनाथालय में काउंसलर की नौकरी कर ली। उस समय उनका एक टूर थाईलैंड में लगा था। वहां जॉनी को इंग्लिश पढ़ाने का कार्य मिला और इससे उनको 3 डॉलर की कमाई भी हुई। इसके बाद जॉनी ने इस तरीके का उपयोग करके ही सारी दुनिया घूमने की प्लानिंग की और अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि कुछ ही समय पूर्व जॉनी ने नॉर्वे में अपनी विश्व यात्रा का 197 वां देश घूमने के बाद अपना सपना पूरा किया है और इस दौरान वह एक करोड़पति भी बन गए हैं। असल में यात्रा के दौरान जॉनी ने एक ब्लॉग बनाया और इस ब्लॉग पर अपनी यात्राओं का सारा ब्यौरा उन्होंने दिया। इस ब्लॉग का नाम “onestep4ward” है। वर्तमान में यह ब्लॉग एक मीडिया ब्रांड बन चुका है और इस ब्लॉग पर एडवरटाइजिंग की मदद से उनको लाखो की कमाई होती है। इस ब्लॉग पर जॉनी ने अपनी यात्रा के अनुभव शेयर किये हैं और वर्तमान में उनकी कमाई लगभग 1.50 लाख डॉलर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here