अमेरिकाः मौत की खबर पाने के बाद से रो रही है मूर्ति..

0
404

हमारे देश में रोज किसी न किसी प्रकार की दहशत फैलाने वाली खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही चौका देने वाली घटना विदेशों में भी सुनने को मिलती है। अमेरिका कैलिफोर्निया में एक घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है। यहाँ पर एक मूर्ति प्रश्न बन चुकी है कि क्या एक बेजान मूर्ति को भी दर्द होता है। जिससे वो अपने दुख को जाहिर करने के लिये लगातार आंसू बहा सकती है। यह चौंकाने वाला हादसा फ्रेस्‍नो में वर्जिन मैरी की मूर्ति का है जो पिछले एक साल से अपनी आखों से आंसू निकालकर अपना दुख प्रक्ट कर रही है। वर्जिन मैरी की मूर्ति की मालकिन मारिया कार्डेनस हैं।

बताया जाता हैं कि 18 महिने पहले जब इस मूर्ति की मालकिन मारिया की कजिन जेसी लोपेज की हत्‍या कर दी गई थी तब से ये मूर्ति रो रही है। मारिया मूर्ति के इस आंसू को चमत्‍कारिक मानते हुये बताती है कि यहां जो भी बाहरी लोग आते है, उनके साथ ये मूर्ति अपने दुख को शेयर कर रोने लगती है। मा‍र‍िया के मुताबिक पहले वो इस बात को समझ नही पाई पर अब वो इन आंसुओं को जेसी की मौत से जोड़ रही है।

mary_main_2856628a

मारिया को यह मूर्ति 10 साल पहले मदर्स डे के दिल भेंटस्वरूप मिली थी। यह मूर्ति पिछले एक दशक उनके पास है लेकिन 18 महीने पहले जब उनके एक रिश्ते की बहन जेसी की हत्‍या कर दी गई, तब से यह अजीब घटना शुरु हुई है। इस मूर्ति की दाईं आंख से आंसू निकलते है और पूरे फेस पर बहने लगते है।

सूत्रों के मुताबिक मूर्ति से निकलने वाले आंसू तेलीय होने के साथ ही गुलाब की तरह खुशबु देते हैं। इस घटना को देखने के लिये दूर देश के लोग भी आ रहें है अब ये लोग इसे चमत्कार मानते है।

l_Virgin-Mary-statue-1462977783Image Source :https://www.google.co.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here