इश्कबाजी – प्यार के जूनून में अपनी ही सास को ले भागा दामाद

0
1752

वैसे तो बहुत से अजीब मामले दुनिया में होते ही रहते हैं, पर हालही में घटी घटना की बहुत ज्यादा चर्चा हो रहीं हैं, क्योंकि इस वाकये में एक दामाद ही अपनी सास को घर से भगा ले गया। जी हां, यह बिल्कुल सही बात है, यह घटना भागलपुर की है और यहां पर सास और दामाद की प्रेमकहानी के चर्चे बहुत ज्यादा चल रहें हैं। वर्तमान में स्थिति यह है कि अब पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और दामाद तथा सास की खोज की जा रही है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना को।

son-in-law-eloped-with-mother-in-law1Image Source:

यह घटना है भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के छोटी धनकर गांव की है, यहां सास तथा दामाद की प्रेम कहानी के चर्चे आम हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यहां के मेदी मंडल नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी नेहा की शादी, उत्तरप्रदेश के इटावा में रहने वाले योगेंद्र सिंह से की थी। समय के साथ योगेंद्र और नेहा के एक बच्चा भी हुआ, पर इसी बीच मेदी मंडल की पत्नी रूबी को अपने दामाद योगेंद्र के साथ में प्रेम हो गया और यह इश्क काफी समय से चल रहा था। अब समय के साथ इस इश्कबाजी का परिणाम यह निकला की दामाद योगेंद्र के साथ उसकी सास रूबी भाग निकली। अब वर्तमान स्थिति में पुलिस को खबर दी गई है तथा पुलिस इन दोनों को ढूंढ रही है, वहीं दूसरी ओर पूरे भागलपुर जिले में यह प्रेमकहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here