पृथ्वी के बेहद पास से होकर गुजरेगा 2012 टीसी 4 ग्रह, टकराने के हैं आसार

0
432
2012 टीसी 4

खगोलीय घटनाएं कभी-कभी पृथ्वी के अस्तित्व को संकट में डाल देती हैं, हाल ही में एक बार फिर से ऐसी घटना सामने आने वाली है जिससे पृथ्वी पर जीवन का संकट गहरा गया है। आपको हम बता दें कि इसी वर्ष के अक्टूबर माह में 2012 टीसी 4 नामक एक लघु ग्रह पृथ्वी के बिल्कुल करीब से होकर गुजरेगा। इस ग्रह के पृथ्वी से टकराने की संभावना भी जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार इस लघु ग्रह का आकार 10 से 30 मीटर तक हो सकने की संभावना जताई गई है। वर्तमान में तमाम सोशल साइट्स पर 2012 टीसी 4 ग्रह की चर्चा चल रही है।

2012 टीसी 4Image Source:

आपको बता दें कि इस लघु ग्रह की खोज हवाई स्थित पॉन स्र्टास वेधशाला में 4 अक्टूबर 2012 को की गई थी। वैज्ञानिकों का इस खगोलीय घटना के बारे में कहना है कि इससे पहले भी यह ग्रह पृथ्वी के करीब से कई बार गुजर चुका है। पिछली बार जब 2012 टीसी 4 ग्रह पृथ्वी के पास से गुजरा था, तब इसकी पृथ्वी दूरी 94800 किमी थी और इस बार यह दूरी 6800 किमी से 70 हजार के करीब हो सकती है। इस ग्रह का आकार का पता इसकी चमक से वैज्ञानिकों ने लगाया है। यह ग्रह असल में लंबोतरा आकार का एक लघु चट्टानी ग्रह है। यह ग्रह वैसे तो अपने अक्ष पर ही घूमता है, पर वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि यह पृथ्वी के वातावरण में आ जाता है, तब 15 से 20 किमी की दूरी पर ही इसमें आग लग जाएगी और यह आकाश में ही फट जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि यह लोहे का ठोस पिंड हुआ तब पृथ्वी पर एक बड़ा गड्ढा बन जाएगा। वर्तमान में वैज्ञानिकों में इस ग्रह के पृथ्वी के करीब से गुजरने को लेकर चिंता बनी हुई है। आपको हम बता दें कि 12 अक्टूबर 2017 को यह लघु ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब से होकर गुजरेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here