35 वर्ष पहले गायब हुए DC4- 57 प्लेन ने की एयरपोर्ट पर लैंडिंग और फिर दोबारा आकाश में हो गया गायब

0
503
DC4- 57

क्या आप यकीन कर सकते हैं कि 35 वर्ष पहले गायब हुए एक प्लेन ने अचानक एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और उसके बाद वह दोबारा आकाश में कहीं गायब हो गया? यदि नहीं, तो पढ़िए इस सच्ची घटना को। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बता रहें हैं जिस पर एक आम आदमी को विश्वास करने में कठनाई जरूर होगी, पर यह घटना एक ऐसी घटना है जो कई सौ लोगों के सामने घटी थी और वे सभी इस घटना के गवाह थे। असल में कुछ घटनाएं इस प्रकार की हैं जिनका कोई भी साइंटिफिक प्रूफ नहीं है, पर आज भी वे घटनाएं लोगों के जहन में कैद हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बता रहें हैं।

DC4- 57Image Source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह घटना 1992 में वेनुजुएला के Caracas में घटित हुई थी। उस समय DC4- 57 नामक इस चार्टड प्लेन ने यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर लैंड किया था। इस प्लेन को देख कर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए, क्योंकि यह चार्टड प्लेन 35 वर्ष पहले अचानक ही गायब हो गया था और आज तक इसका कोई पता नहीं लग पाया था। इस प्लेन ने 1955 में न्यूयॉर्क से मायामी के लिए उड़ान भरी थी, पर रास्ते में ही यह प्लेन गायब हो गया था। इस प्लेन ने जब एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तब सभी लोग हैरान रह गए। कंट्रोल रूम के अधिकारीयों ने बताया कि यह वही प्लेन था जो कि 35 वर्ष पहले यात्रियों सहित गायब हो गया था। इस प्लेन के यात्रियों को अब भी यही लग रहा था कि यह प्लेन न्यूयार्क में उतरा है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने बताया कि उसने भी जो प्लेन देखा था, वह काफी पुराने समय का था। प्लेन में बैठे यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही प्लेन ने उड़ान भरी तथा वह आकाश में फिर से जाकर, अचानक गायब हो गया। इस घटना के पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वह DC4- 57 प्लेन कहां से अचानक आया था और कहां चला गया, इस बात का भी अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। कई लोग DC4- 57 प्लेन की इस घटना को अलौकिक मानते हैं तो कुछ की मान्यता है कि वह DC4- 57 टाइम लूप में फंस गया होगा। लेकिन सही वजह का अभी तक पता नहीं लगा है और यह घटना आज तक पहेली ही बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here