रहस्य- ऐसी जगहें जहां से कोई नहीं आ पाया लौट कर

0
316

देखा जाये तो दुनिया में घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है, पर बहुत से लोग इस प्रकार की जगहों पर घूमना पसंद करते हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ रोमांच से भी भरी हों। इस प्रकार की ट्रैवलिंग को ही “एडवेंचर ट्रैवलिंग” कहा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों से रूबरू करायेंगे जो खूबसूरत होने अलावा खतरनाक भी हैं क्योंकि इन जगहों से आज तक कोई लौट कर नहीं आ पाया है।

1- हाइवे 16

कैनेडा की इस जगह पर आज तक बहुत से लोग गायब हो चुके हैं। सिर्फ महिलाओं की बात करें तो अब तक 18 महिलायें इस जगह से गायब हो चुकी हैं। सबसे पहले “मोनिका इगनास” नाम की महिला इस जगह से 1975 में गायब हुई थी। इस घटना के कुछ समय बाद उसकी बॉडी एक सूनसान जगह पर पाई गई थी, पर इसके बाद जितनी महिलायें इस स्थान से गायब हुई हैं उनका कोई पता नहीं चल सका है।

हाइवे-16Image Source :http://www.thomklaeui.ch/

2- बरमुडा ट्रॉएंगल

यह अब तक की सबसे चर्चित जगह है, जहां से कोई लौट कर वापस नहीं जा पाया है। 12 से अधिक प्लेन और पानी के जहाज आज तक यहां से वापस नहीं जा पाये हैं। उनका अभी तक कोई सुराग भी नहीं मिल पाया है। इस जगह को बैन भी किया हुआ है। 1945 से समय यूएस नेवी अफसर अपनी रूटीन ट्रेनिंग के समय अपने प्लेन से अचानक गायब हो गए थे। इस प्लेन को उड़ाने वाला पायलट भी रेडियो संपर्क में था, पर अचानक संपर्क टूट गया और प्लेन गायब हो गया। इस प्लेन को सर्च करने के लिए एक अन्य प्लेन को भेजा गया था, पर वह भी यहां आकर गायब हो गया और आज तक नहीं मिल पाया।

बरमुडा-ट्रॉएंगलImage Source :http://searchoflife.com/wp-content/

3- अमेरिका नेशनल पार्क

यह एक बहुत बड़ा पार्क है, जो करीब 84 मिलियन एकड़ में फैला हुआ है। यह पार्क चारों ओर से बहुत से जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस घने जंगल में आने वाला कोई भी व्यक्ति आज तक यहां से लौट कर वापस नहीं जा पाया है। इस पार्क का जिक्र अपनी किताब “मिसिंग 411” में ऑर्थर डेव्ड पॉलीडेस ने किया है। इस किताब में उन्होंने करीब 1100 लोगों के गायब होने की घटनाओं का वर्णन किया है।

अमेरिका-नेशनल-पार्कImage Source :http://fabulously50.com/

4- द बेनिंगटन ट्राएंगल

इस जगह का नाम खतरनाक स्थानों की लिस्ट में शामिल है। यह जगह रमोंट के साउथ वेस्ट में स्थित है। आखिरी बार इस जगह पर 5 लोगों को सन् 1945 से 1950 के बीच देखा गया था। सबसे पहले यहां 3 लोग गायब हुए थे, जिनमें एक 18 वर्षीय फीमेल हाइकर और 2 अन्य आदमी थे। इसके बाद एक अन्य आदमी चलती बस से गायब हो गया था। इन लोगों का आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

द-बेनिंगटन-ट्राएंगलImage Source:http://3.bp.blogspot.com/-85UWp_ENJGM/

5- लेक सुपीरियर

यह लेक नार्थ अमेरिका में स्थित है और वहां के बड़े व खतरनाक लेक में शामिल है। इसको खतरनाक जगहों में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि यहां पर कई लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 जहाज यहां से गायब हो चुके हैं। जिनके बारे में आज तक किसी को कुछ नहीं पता है। लेक में तूफ़ान आने पर इसकी तरंगों को 30 फ़ीट तक ऊंचा उठते हुए देखा जा सकता है।

लेक-सुपीरियरImage Source :http://wallpaperpc.net/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here