जाल में फंस गई विशाल मछली, पकड़ने वाले बन गए लखपति

0
924
मछली

फिशिंग विजनेस करने वाले लोगों की कमाई भले ही करोड़ो में होती है लेकिन सामान्य मछुआरे तो अपनी छोटी मोती कमाई में ही खुश रहते हैं। लेकिन हालही में कुछ ऐसा हुआ की एक मछुआरा लखपति बन गया वह भी एक मछली के कारण। असल में हुआ यह था की 2 भाई मछली पकड़ने के लिए जब समुद्र में उतरे तो उनको इतनी बड़ी मछली मिल गई की ये दोनों लखपति बन गए। आइये अब विस्तार से आपको बताते हैं इस घटना के बारे में।

साढ़े पांच लाख में बिकी यह मछली –

साढ़े पांच लाख में बिकी यह मछलीImage source:

सबसे पहले आपको बता दें की यह घटना मुंबई की है। यहीं का निवासी महेश नामक एक मछुआरा अपने भाई के साथ मछली पकड़ने के लिए बीते शुक्रवार को गया था। कुछ समय बाद दोनों भाइयों के जाल में एक मछली फंस गई। दोनों ने जाल खींचा तो पता लगा की कुछ ज्यादा ही भारी चीज है। मछली को पास खींचने पर पता लगा की यह घोल मछली है और इसका वजन 30 किग्रा है। दोनों भाइयो के द्वारा घोल मछली पकड़ने की बात रातो रात सभी स्थानों पर फ़ैल गई। सोमवार को जब इस मछली की बोली लगाईं गई तो इसको खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई। इस मछली को खरीदने के लिए करीब 20 मिनट तक लोगों ने बोली लगाई और बाद में एक व्यापारी ने इस मछली को साढ़े पांच लाख रुपये खरीद लिया। इस प्रकार एक मछली ने दोनों भाइयों को लखपति बना दिया।

क्यों ख़ास है यह मछली –

क्यों ख़ास है यह मछलीImage source:

इस मछली की कीमत काफी ज्यादा होती है। इसका कारण है की यह मछली न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। पूर्वी एशिया में इसी कारण यह मछली काफी महंगी बिकती है। इस मछली को “सोने के दिल वाली मछली” के नाम से भी जाना जाता है। इस मछली को सबसे ज्यादा इंडोनेशिया, हांगकांग, जापान तथा सिंगापुर में निर्यात किया जाता है। सबसे सस्ती घोल मछली की कीमत भी 8 से 10 हजार में होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here