पाकिस्तानी लड़की ने की हिंदुस्तानी लड़के से शादी, विदेश मंत्री से मिला खास उपहार

0
514
पाकिस्तानी लड़की

पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के बीच की शादियां हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में एक और ऐसा ही किस्सा सामने आया है। घटना की जानकारी के लिए बता दें कि एक पाकिस्तानी लड़की ने भारतीय लड़के से शादी की है। देखा जाए तो भारत तथा पाक के रिश्तों को सही करने के लिए अब तक कई बार भारत पहल कर चुका है। इसके बाद भी पाक की ओर से सकारात्मक रवैया नहीं दिखाई पड़ता। पाकिस्तान में आज भी बहुत से ऐसे परिवार निवास रहते हैं जो बटवारे से पहले भारत में थे। ये लोग अपने परिवार के बच्चों की शादी भारत में अपने सम्बन्धियों से करना चाहते हैं।

इस प्रकार की कई शादियां अब तक देखने को मिली हैं। कुछ समय पहले ऐसी एक शादी लखनऊ में संपन्न हुई जिसमें पाकिस्तान की लड़की को भारत की ओर से वीजा दिया गया। असल में पिछले 2 वर्ष से यह लड़की सिर्फ इसलिए ही परेशान थी कि इसे और इसके परिवार को भारत का वीजा प्रक्रिया में विलंब हो रहा था। इस बात को लड़की ने ट्विटर के माध्यम से भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कहा। हर बार की तरह सुषमा स्वराज ने अपनी सहायता दी और लड़की को भारत आने का वीजा मिल गया।

पाकिस्तानी लड़कीImage source:

इस पाकिस्तानी लड़की का नाम “सबाहत फातिमा” है। करीब 2 वर्ष पहले इस लड़की का रिश्ता लखनऊ के नकी अली खान नामक लड़के के साथ हुआ था। 2 वर्ष तक इस लड़की के परिवार को वीजा न मिलने के कारण इन दोनों की शादी में विलंब हुआ लेकिन अब सुषमा स्वराज की सहायता से लड़की तथा उसके परिवार को वीजा दे दिया गया। सबाहत ने पिछले वर्ष जुलाई में विदेश मंत्री से अपने वीजा के लिए ट्विटर पर गुहार लगाई थी।

पाकिस्तानी लड़कीImage source:

ट्विटर पर एक्टिव रहने वाली सुषमा स्वराज ने इस लड़की की फरीयाद को सुना और उसकी जरुरत को समझा। इसके बाद उन्होंने तुरंत कार्यवाही कर लड़की के लिए वीजा का इंतजाम करा डाला। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही सहाबत और नकी का निकाह लखनऊ में संपन्न हो गया है। निकाह के बाद नकी और सहाबत बहुत खुश हैं और वे दोनों सुषमा स्वराज का बहुत शुक्रिया कर रहें हैं। नकी को उम्मीद है कि जल्दी ही भारत सरकार सहाबत को भारत की नागरिकता दे देगी। आपको बता दें कि दूल्हे नकी की दादी तथा दुल्हन की नानी आपस में बहनें थी तथा दोनों लखनऊ में ही रहा करती थी, पर विभाजन के बाद दुल्हन की नानी का परिवार पाकिस्तान चला गया था।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here