जाने कुएं के रहस्य को, जिसमें हमेशा आती है रोशनी

0
850

हमारे देश की बात करें या अन्य देशों की इस छोटी सी दुनियां में ऐसी कई अद्भुत चीजे है जो रहस्यों से भरी हुई है। जिसके बारें में आज तक कोई जान नहीं पाया है। यहां तक कि विज्ञान भी इन चमत्कारिक चीजों के आगे फेल हो चुका है। इन्हीं चमत्कारिक चीजों में एक ऐसा कुंआ भी हैं जो कई तरह के प्रश्नों के घेरे में बना हुआ है। जिसके अंदर ऐसे कई रहस्य छिपे हुए है जिसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास आज तक ना देखने को मिली है और ना ही कभी मिल पाएगी।

Video Source:

हर किसी के लिए रहस्यमयी बने इस कुएं का नाम लेडीरिनथिक ग्रोटा है। जो पुर्तगाल में स्थित है इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कुएं के अंदर से निकलती रोशनी सीधे बाहर की ओर आती है।आखिर इस कुएं में इतनी रोशनी आती कहां से है। इस रोशनी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

‘विशिंग वेल’ के नाम से जाने जाना वाला यह कुआं लोगों के लिए इश्वरीय शक्ति बन चुका है जहां पर सिक्का डालने ने हर इच्छाएं पूरी होती है। कुएं के अंदर की गहराई को यदि मापा जाये तो यह लगभग चार मंजिला इमारत के बराबर है, इस कुएं का आकार ऊपर की जो ओर चौड़ा और अंदर की ओर संकरा होते हुए बना है जो पूरा एक ऊल्टे टॉवर की तरह दिखाई देता है। इस कुएं से सटा एक छोटा से दूसरा कुआं भी है। जो दोनों कुएं की सुरंगो को आपस में जोड़ता है।

पहले समय में लोग पानी को संरक्षित करने के लिए कुओं का निर्माण करते थे लेकिन यह कुआं गोपनीय दीक्षा संस्कारों के लिए बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here