समुद्र किनारे दिखा विशाल केकड़ा, विशेषज्ञ भी हैं देख कर हैरान

0
639
केकड़ा

 

आपने यकीनन बहुत से केकड़े देखे होंगे पर आज हम आपको यहां जिस केकड़े के बारे में बता रहें हैं उसको देख कर आप हैरान रह जायेंगे। केकड़ा वैसे तो पानी में ही पाया जाता हैं। लोग इसको भोजन के रूप में भी बहुत चाव से खाते हैं। आपको बता दें कि भारत में लोग इसका सूप, तंदूरी केकड़ा तथा इसकी करि को बड़ी संख्या में खाना पसंद करते हैं। इसी प्रकार दुनिया के अन्य देशों में भी केकड़े को भोजन के रूप में खाया जाता हैं, पर अगर आपके सामने कोई विशाल केकड़ा आ जाए तो आप क्या करेंगे।

केकड़ाImage Source:

आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था। जोकि काफी वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में एक केकड़ा दिखलाया गया था। यह कोई आम केकड़ा नहीं था बल्कि 3 फिट का था और इसका वजन भी 8 पौंड का था। इस वीडियो में केकड़े को एक पक्षी का शिकार करते हुए भी दिखाया गया हैं। इस वीडियो को डार्टमाउथ कॉलेज, अमेरिका के जीव वैज्ञानिक मार्क लैडरे ने अपलोड किया था। इसमें यह दिखाया गया कि कैसे यह विशाल केकड़ा एक पक्षी को अपना शिकार बना रहा हैं।

यह केकड़ा पक्षी को सबसे पहले अपने विशाल पंजो से पकड़ लेता हैं। इसके बाद वह पक्षी के दोनों पंखो को तोड़ देता हैं। जिससे पक्षी की मौत हो जाती हैं। मार्क लैडरे ने बताया कि इस पक्षी के मरने के लगभग 20 मिनट बाद 5 अन्य केकड़े भी आ गए थे। आपको बता दें कि मार्क लैडरे ने हिंद महासागर में 2 महीने तक केकड़ो पर रिसर्च कार्य किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here