केजरीवाल के ऊपर लड़की ने फेंकी स्याही

0
398

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और उनके साथ होने वाले हादसों का साथ छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। देखा जाये तो दिल्ली के सीएम केजरीवाल के ऊपर आम लोगों का गुस्सा कई बार फूटा है। रविवार को उनके साथ एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में। स्टेडियम में केजरीवाल ऑड-ईवन फॉर्मूले के सफल होने पर लोगों को धन्यवाद कहने के लिए आये थे। इसी दौरान अचानक केजरीवाल पर एक लड़की ने स्याही फेंकी और उनकी तरफ कुछ कागज भी उछाले।

Woman attacked Delhi CM Kejriwal1Image Source:

स्याही फेंकने वाली लड़की स्वयं को “आम आदमी पार्टी” की पंजाब यूनिट की प्रभारी बता रही है। युवती ने अपना नाम भावना बताया और कहा कि उसने सीएनजी घोटाले को एक्सपोज करने के लिए ऐसा किया है। भावना का कहना है कि “आम आदमी पार्टी” की दिल्ली की सरकार ने ऑड-ईवन फॉर्मूले की आड़ में सीएनजी घोटाला किया है और उसके सुबूत भी मेरे पास हैं।” इस लड़की का कहना है कि इसने कई बार केजरीवाल से मिलने की कोशिश की परंतु उन्होंने कभी समय नहीं दिया। इसलिए ही उसने ऐसा रास्ता चुना।

https://youtu.be/zoKcNgZva7M

Video Source:

वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया। पार्टी की ओर से कहा गया है कि केजरीवाल के खिलाफ पहले से ही कई प्रकार ही साजिश चल रही है। पार्टी बदले की मंशा से किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। आप के नेता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह सब हो रहा था तो दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी। वहीं, इस घटना के बाद केजरीवाल कार्यक्रम को अधूरा छोड़ कर अपने नेताओं के साथ चले गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here