दिल्ली मर्डर – 24 बार लड़की को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो

0
371

राजधानी दिल्ली में एक सनसनी मर्डर का मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़के ने लड़की को 24 बार चाकू मार कर हत्या कर दी। यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है और इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। यह एक तरफा प्रेम का मामला बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि लड़की जॉब करती थी और पेशे से टीचर थी। आरोपी लड़के का नाम सुरेंद्र बताया गया है और वहीं मृत लड़की का नाम करुणा है। यह भी कहा जा रहा है कि लड़का उसका पीछा पिछले एक साल से लगातार कर रहा था, जिसके चलते लड़की के घर वालो ने लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और लड़के ने भी उस समय लड़की के घर के परिजनों से माफी मांग ली थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है सुरेंद्र सड़क पर जा रही लड़की को 22 बार चाकू मारता है और इसके बाद में 2 बार उसके सीने पर चाकू मारता है तथा लड़की की आंखें निकालने की भी कोशिश करता है।

https://www.youtube.com/watch?v=0-HvIGr1Glg

Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here