नाबालिग लड़की को महज 5 लाख के लिए बाप ने 65 वर्षीय शेख को बेचा

0
582
शेख

 

कई बार इस प्रकार की घटनाएं सामने आती है, जिनमें लोग पैसे के लिए रिश्तों का सौदा करते दिखाई देते हैं, हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसको पढ़कर आपका सिर शर्मिंदगी से झुक जाएगा। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहें हैं उसको जानकर आपको अपने उस समाज पर हैरानी होगी, जिसमें आप रहते हैं। वर्तमान में इंटरनेट तथा न्यूज चैनलों में यह घटना काफी चर्चित हो रही है। इस घटना में एक बाप द्वारा अपनी बेटी की सौदेबाजी सामने आई है। घटना के अनुसार लड़की के बाप ने लड़की को महज 5 लाख के लिए एक बुजुर्ग शेख को बेच दिया। अब लड़की की मां ने प्रशासन से गुहार लगाई है, क्योंकि वह अपनी लड़की को विदेश से वापस अपने पास में ही लाना चाहती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

शेखImage Source:

यह शर्मनाक घटना भारत के हैदराबाद से सामने आई है। इस घटना के अनुसार हैदराबाद की ही निवासी लड़की का निकाह, उसके बाप ने महज 5 लाख रूपए के लिए ओमान के एक शेख से करा दिया। इस शेख का नाम “अहमद” है। अब लड़की की मां सईदा उन्नीसा ने प्रशासन से गुहार लगाई है, ताकि उसकी बेटी उसे वापस मिल सके, साथ ही उन्होंने पुलिस में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। लड़की की मां ने अपनी शिकायत में ननद घौसिया और पति सिकंदर पर अपनी बेटी का निकाह एक बुजुर्ग के साथ जबरन कराने का आरोप लगाया है। लड़की की मां सईदा उन्नीसा का इस बारे में कहना है कि बुजुर्ग शेख के साथ उसकी लड़की का निकाह उसे मंजूर नहीं था, पर उसके पति तथा ननद ने मिलकर चोरी से उसकी बेटी की शादी एक होटल में काजी को बुलवा कर करवा दी। लड़की की मां सईदा उन्नीसा आगे कहती है कि अब शेख यह कह रहा है कि उसने उनकी बेटी को 5 लाख में खरीदा था। यदि आप लोग उसको 5 लाख रूपए वापस कर देंगे, तो वह हमारी लड़की को भारत वापस भेज देगा। हम आपको बता दें कि निकाह के बाद में शेख ने 4 दिन तक लड़की को होटल में ही रखा था और उसके बाद अपने साथ में ओमान ले गया। लड़की की मां चाहती है कि उसकी बेटी वापस भारत में आ जाए, पर उसका पति ही उसको धमका रहा है। इस केस में पुलिस ने लड़की की मां को आश्वासन दिया है कि वह उनकी बेटी को वापस ले आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here