भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में एक भक्त ने दान की 28 किलों की सोने की माला

0
539
भगवान वेंकटेश्वर

 

यह बात तो विश्वविख्यात है कि भारत में भक्तों की श्रद्धा की कोई सीमा नहीं है। लोग खुले दिल से दान पुण्य करते है। इसी कड़ी में एक ऐसे ही भक्त ने मंदिर में एक बेशकीमती माला का दान दिया है जिसके बारे में जानकर आप स्वयं हैरान रह जाएंगे।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह वाक्या आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का है। जहाँ पहाड़ी पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में एक श्रद्धालु ने 28 किलो वजनी सोने की माला चढ़ाई है जिस पर सोने के सिक्के लगे हुए हैं। इसके आलावा इस माला की खास बात यह भी है कि इस पर भगवान वेंकटेश्वर के 1 हजार नाम लिखे हैं। इस माला को ‘‘सहस्र नाम माला’’ कहा जा रहा है।

भगवान वेंकटेश्वरImage Source:

इस माला के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बता दें कि इसमें 1008 सोने के सिक्के लगे हैं जिन पर भगवान वेंकटेश्वर के नाम लिखे हैं। वर्तमान में इस माला की कीमत 8.36 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मंदिर के सूत्रों ने इस बारे में बताते हुए कहा कि इस माला को “एम रामलिंगम राजू” नामक एक व्यापारी ने आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री तथा अन्य अधिकारियों के सामने मंदिर में चढ़ाया था। उस समय मुख्य मंत्री राज्य सरकार की ओर से मंदिर में सिल्क के वस्त्र दान देने के लिए आये हुए थे। इसी दौरान इस माला को मंदिर में दान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here