आश्चर्य – गाय ने दिया इंसान जैसे बच्चे को जन्म, लोग हुए चकित

0
547
A cow delivers baby looking like a human cover pic

अब इस बात को चमत्कार कहें या कुछ और पता नहीं पर एक गाय ने दिया इंसान जैसे बच्चे को जन्म देकर सभी को चकित कर दिया हैं। इस गाय को बच्चे को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आ रहें हैं। आपको बता दें कि गाय ने इंसान जैसे दिखाई देने वाले बच्चे को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिया है। इस गाय के बच्चे के नाक, कान तथा आंख इंसान जैसे ही हैं।

यह बच्चा अपने जन्म के कुछ समय बाद ही मर गया था। इंसान की तरह दिखाई पड़ने वाले इस गाय के बच्चे की खबरें चारों और आग की तरह फैल गई, जिसके कारण इसको देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। गाय के बच्चे के मरने के बाद में इसके शव को एक कांच के बक्से में बंद करके रख दिया गया।

A cow delivers baby looking like a humanimage source:

बहुत से लोग इस मृत गाय के बच्चे को देख कर इसका पूजन कर रहें हैं और इसको भगवान विष्णु का अवतार बता रहें हैं दूसरी ओर वेटरनेरी डॉक्‍टर अजय देशमुख इस बारे में बताते हैं कि यह कोई चमत्कार नहीं है असल में कई बार गर्भावस्था में बच्चे के शरीर का पूर्ण विकास न होने के कारण वह अजीबोगरीब शरीर के साथ पैदा होता है और लोग उसको अंधविश्वास के साथ जोड़ कर देखने लगते हैं जो कि गलत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here